ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत 2079, श्री शाके 1944 यह वर्ष नल नाम संवत्सर ,रवि दक्षिणायन ,हेमन्त ऋतु ,पौष मास ,दिन 27 गते ,बुधवार ,माघ कृष्ण पक्ष ,चतुर्थी ,चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेंगे ,आनन्दादि योग मध्य चर नाम योग राहुकाल दिन 12.00 से 1.30 तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे
मेष राशि दिन अनुकूल है आज मन प्रसन्न रहेगा आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी
वृषभ राशि दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे लेन-देन में पूर्णतः सतर्कता बरतने की आवश्यकता है अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें
मिथुन राशि आपका दिन अनुकूल है स्वास्थ्य ठीक रहेगा पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा व्यापार और व्यवसाय में विशेष लाभ रहेगा
कर्क राशि दिन अच्छा है आज आप प्रसन्न रहेंगे मित्र सहयोग करेंगे प्रेम प्रसंग में सफलता रहेगी मनोरंजन के संसाधनों में वृद्धि होगी वाहन संबंधी सुख प्राप्त होगा
सिंह राशि दिन उत्तम है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व्यापार और व्यवसाय में विशेष लाभ रहेगा मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा
कन्या राशि आपका दिन सामान्य है दौड़ भाग बनी रहेगी कार्यक्षेत्र आजीविका में मध्यम लाभ शत्रु पक्ष हावी रहेगा अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें
तुला राशि दिन अच्छा है शत्रु परास्त होंगे व्यापार और व्यवसाय में विशेष लाभ रहेगा संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे
वृश्चिक राशि दिन अच्छा है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास का वातावरण बना रहेगा
धनु राशि दिन अच्छा है आज आप को विशेष लाभ रहेगा कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी आपको आज प्राप्त होगा घर पर शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे चल अचल संपत्ति का लाभ रहेगा
मकर राशि दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे लेन-देन में पूर्णतः सतर्कता बरतने की आवश्यकता है अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें कानूनी उलझनों से दूर रहें
कुंभ राशि दिन अच्छा है मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी स्वजनों से सहयोग मिलेगा चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है
मीन राशि दिन अच्छा है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आर्थिक लाभ होगा पदोन्नति संभव है देश विदेश सेवा संबंधी योग बन रहे हैं मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा
आज सभी 12 राशि के लोग भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करें गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः इस मंत्र का जाप करें गौशाला में जाकर गौ माता को हरा चारा खिलाएं विशेष लाभ रहेगा
हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण लघु पत्रिका निर्माण जन्म पत्रिका मिलान लग्न निर्धारण भविष्यफल वार्षिक भविष्यफल एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकते हैं हमारे यहां से पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन कराए जाते हैं हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान किए जाते हैं जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 1170 3908






