नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र व छात्राओं ने खेल महाकुंभ 2023 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता देहरादून जूडो में (अंडर-17) प्रियंका जोशी ने द्वितीय स्थान, (अंडर-21) प्राची आर्या, रेनू व अमन प्रसाद ने तृतीय स्थान, (अंडर-14) कनिका सिजवाली व प्राची रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी उपसचिव व कराटे कोच यशपाल भट्ट ने यह बताया है कि खेल महाकुंभ 2023 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में हो रहा है जिसमें नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र व छात्राओं ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बालक वर्ग (अंडर -21)- अमन प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग (अंडर – 14) – कनिका सिजवाली व प्राची रावत ने तृतीय स्थान।
(अंडर -17) – प्रियंका जोशी ने द्वितीय स्थान।
(अंडर -21)- प्राची आर्या व रेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त करने में प्रमाण-पत्र, मेडल व कैश देकर सम्मानित किया। और प्रखर सिजवाली, मोबिन, गौरव जीना, कुनाल रावत, गरिमा पाण्डे, नवमी मेर, रेखा बोरा, गीता बोरा ने अच्छा प्रदर्शन करने में प्रणाम-पत्र देकर सम्मानित किया।
इस उपलक्ष्य में युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, संदीप कुमार, टी0 एस0 गड़िया, कराटे व जूडो कोच यशपाल भट्ट, हरीश सिंह चौहान, राजेन्द्र जोशी, अशोक कुमार मनकोटी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी अच्छा प्रदर्शन करने में सभी छात्र व छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की।

