Sunday, December 7, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

January 25, 2023

कूड़ा निस्तारण को लेकर सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण हेतु नगर पालिका में हुई बैठक

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

अल्मोड़ा 25 जनवरी, 2023 उत्तराखण्ड सरकार द्वारा समय-समय पर प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक तथा कूड़ा निस्तारण के बेहतर प्रबन्धन हेतु जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में विकास भवन सभागार में नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यशाला में नगरपालिका के सभासदों, अल्मोड़ा नगर समीपवर्ती ग्रामों के ग्राम प्रधानों एवं समस्त पर्यावरण पर्यवेक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि आने वाले समय में कूड़ा निस्तारण हमारे समाज के लिए बहुत बड़ी समस्या बनकर उभर रही है इसलिए हम सब मिलकर इस समस्या के निस्तारण के लिए आगे आयें। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिबन्धित प्लास्टिक के उत्पादों का उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित सभासदों, ग्राम प्रधानों से अपील की, कि अपने-अपने क्षेत्र में जैविक, अजैविक कूड़े के पृथकीकरण के लिए अधिक से अधिक लोगांे को जागरूक किया जाय। उन्होंने कहा कि हम अपने शहर को साफ व सुन्दर तभी बना सकते है जब हमें कूड़ा निस्तारण व उसके प्रबन्धन के बारे में सही जानकारी हो।
इस अवसर पर जिलाधिकारी वन्दना ने सभी उपस्थित सभासदों व ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे द्वारा जैविक व अजैविक कूड़े का सही तरीके से निस्तारण अपने स्तर से कर लिया जाय तो डम्पिंग जोन में बहुत कम मात्रा में कूड़ा पहुॅच पायेगा। उन्होंने कहा कि हमें नगर व उसके आसपास के क्षेत्रों में कूड़े के निस्तारण के लिये आगे आना होगा तभी इस कार्यशाला का उद्देश्य सफल हो पायेगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जन कूड़ा निस्तारण में अहम भूमिा निभा सकते है। उन्होंने कहा कि आम जनता तक जैविक व अजैविक कूड़े के पृथीकरण की जानकारी जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने वार्डो व ग्राम सभाओं में दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमें ट्रेचिग ग्राउण्ड की जरूरत तब पड़ती है जब लोगों द्वारा कूड़े का पृथकीकरण नहीं किया जाता है।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये कि जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा भारी मात्रा में कूड़ा पैदा किय जाता है उन्हें चिन्ह्ति किया जाय साथ ही यह भी देखा जाय कि उनके द्वारा कूड़े के निस्तारण किस तरह से किया जा रहा है। उन्होंने परियोजना निदेशक जिला पंचायत राज अधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिये कि ग्रामसभा शैल का वेस्ट मैनेजमेंट प्लान बनाया जाय। इस कार्यशाला में उपस्थित सभासदों, ग्राम प्रधानों ने कूड़ा निस्तारण हेतु किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी ने पाॅवर पाइंट के माध्यम से कूड़ा निस्तारण व प्रतिबन्धित प्लास्टिक उत्पादों की जानकारी दी। इस कार्यशाला में परियोजना अधिकारी चन्द्रा फर्त्याल सहित सभासद, ग्राम प्रधान व पर्यावरण पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़े जानिए अपना दैनिक राशिफल

Next Post

फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर पुलिस को कर रहा था गुमराह पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद पहुचा सलाखों के पीछे

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मैक्स, घायलों को द्वाराहाट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किया रेस्क्यू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • जिलाधिकारी ने राजकीय पुस्तकालय के सुधार कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया; विद्यार्थियों ने थैंक्यू कार्ड व पोस्टर भेंट कर किया सम्मान
  • आज है वर्त दान स्नान की पूर्णिमा तिथि आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर पुलिस को कर रहा था गुमराह पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद पहुचा सलाखों के पीछे

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999