Friday, November 14, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

January 30, 2023

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज माल रोड स्थित राजकीय पुस्तकालय तथा मल्ला महल में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण किया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

अल्मोड़ा, 30 जनवरी 2023 जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज माल रोड स्थित राजकीय पुस्तकालय तथा मल्ला महल में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय पहुंचकर पुस्तकालय के संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में कंप्यूटर कक्ष बनाने तथा पुस्तकालय में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पाठकों के लिए नई किताबों की भी व्यवस्था जल्द की जाए। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि पुस्तकालय में जो भी अवशेष कार्य हैं, उन्हें पूरा कर लिया जाए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने मल्ला महल पहुंचकर वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को आपसी समन्वय बनाकर संपादित किया जाए। यहां उन्होंने मल्ला महल के रानी महल में बनने वाले म्यूजियम के फेब्रिकेशन एवं इलेक्ट्रिकल कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रति शुक्रवार समस्त टीम को कार्यों की समीक्षा करने को भी कहा।
साथ ही उन्होंने संस्कृति विभाग को निर्देश दिए कि मल्ला महल में त्रैमासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए भी नियम बनाए जाएं एवं इसकी दरें भी तय कर ली जाएं, जिससे स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।
यहां क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी सीएस चौहान, अधिशासी अभियंता आरईएस संजय भारती समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Previous Post

मौसम का मिजाज बदलने से बड़ी ठंड कहीं बर्फ गिरी तो कहीं बरसे बादल

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़े जानिए अपना दैनिक राशिफल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • विश्व मधुमेह दिवस पर डोल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित 54 ग्रामीणों की निःशुल्क मधुमेह जांच, 71 को औषधि वितरण
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 13 दिसम्बर को अल्मोड़ा के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
  • अल्मोड़ा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज का भव्य स्वागत, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण से गूंजा चौघानपाटा

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़े जानिए अपना दैनिक राशिफल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999