उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी उपसचिव व कराटे कोच यशपाल भट्ट ने यह बताया है कि खेल महाकुंभ 2023 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में हो रहा है जिसमें नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र व छात्रायें राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग अंडर – 14, 17 व 21 में प्रतिभाग किया। जिसमें एक रजत पदक व 3 कांस्य पदक प्राप्त किये।
बालक वर्ग :- (अंडर 14)- कुनाल रावत (-60भार) में रजत पदक।
बालिका वर्ग :- (अंडर 14)- दीपिका तिवारी (-35 भार), प्राची रावत (+35 भार), एकल काता में वैष्णवी आर्यन तृतीय स्थान प्राप्त कर सैटफिकेट, मेडल व कैश देकर सम्मानित किया । और अंडर-14 :- हर्षित धौनी, वंश बोरा, दिव्यांश बिष्ट, नितिश कुमार, अन्नू कुशवाहा, नवमी मेर, एकल काता गरिमा पाण्डे।
अंडर -17 :- चिरांग बोरा, अपूर्वा पुरोहित, प्राची आर्या, प्रियंका अधिकारी।
अंडर -21:- सुनील थारू, अमन प्रसाद ने अच्छा प्रदर्शन कर सैटफिकेट देकर सम्मानित किया।
इस उपलक्ष्य में युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, संदीप कुमार, टी0 एस0 गड़िया, कराटे व जूडो कोच यशपाल भट्ट, हरीश सिंह चौहान, राजेन्द्र जोशी, अशोक कुमार मनकोटी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी ने सभी छात्र व छात्राओं को अच्छा प्रदर्शन करने पर शुभकामनाएं प्रदान की।

