Wednesday, March 18, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 7, 2023

सीएम धामी ने 36 योजनाओं का किया लोकार्पण

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

कालाढूंगी/हल्द्वानी 07 अप्रैल 2023 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 36 योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए 9508.75 लाख रुपये की सौगात दी जिसमें से 5करोड़ 57 लाख की 02 योजनाओं का लोकार्पण और 89 करोड़ 51 लाख 77 हजार रुपए की 34 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है
कालाढूंगी के 8012 परिवार 33 पेयजल योजना से होंगे लाभान्वित
लोकार्पित हुई 02 पेयजल योजनाओं से 551 परिवार हुए लाभान्वित
दण्डी स्वामी शंकरानन्द गिरी महाराज को मुख्यमंत्री ने दण्डवत् प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह में मनमोहन बसेडा अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।*
*पहाड़ी छोलिया नृत्य से किया सीएम का स्वागत*
*कालाढूंगी में उमड़ी भीड़ को देख गद-गद हुए सीएम*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा कालाढूंगी के लिए 95 करोड़ 08 लाख की 36 योजनाओं का लोकार्पण एवम शिलान्यास करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र के भविष्य की नींव रखी गई है, योजनाओँ के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वागींण विकास होगा। इन योजनाओं से क्षेत्र के 8012 परिवार पेयजल योजना से लाभान्वित होंगे। आज का दिन विधानसभा कालाढूंगी में विकास के एक नए युग का सूत्रपात में सहायक सिद्ध होगा। इन 36 योजनाओं में मोटर मार्ग निर्माण, पेयजल और सिंचाई की क्षमता के विकास जैसे जनहितकारी क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं।
श्री धामी ने नकल विरोधी कानून की आवश्यकता व महत्व को विस्तार से बताया, कहा कि इस माह सरकार 04 प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जा रही है तथा रिक्त पदों का अध्याचन आयोग को प्रेषित कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर देने हों, प्रदेश की महिलाओं के लिये क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को लागू करना हो, समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करना हो, जबरन धर्मांतरण पर रोक के लिये कानून बनाना हो, नई शिक्षा नीति लागू करना हो, नई खेल नीति लागू करना हो, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना हो, राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देना हो सभी का सरकार द्वारा बेहतरीन प्रयास किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने विधान सभा कालाढूंगी मे 398.00 लाख की धनराशि से आनन्दपुर नलकूप पेयजल योजना तथा लामाचौड खास नलकूप पेयजल योजना लागत 159.00 लाख की 02 योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री धामी ने कालाढूगी के विकास के लिए 34 योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें गोविन्दपुर गढवाल पेयजल योजना लागत रूपये 310.00 लाख, पनियाली पेयजल योजना लागत 222.00 लाख, पीपलपोखरा पेयजल योजना 558.00 लाख, लालपुर नायक पेयजल, लागत 334.00 लाख,प्रेमपुर लोश्ज्ञानी पेयजल, लागत 431.00 लाख, रामडी आनसिंह पेयजल योजना लागत 326.00 लाख, पतलिया पेयजल योजना लागत 434.84 लाख, बजूनिया हल्दू पेयजल योजना लागत 297.93 लाख, कमोला नलकूप योजना लागत 399.63 लाख, कालाढूगी बन्दोबस्ती पेयजल योजना लागत 298.61, सेल्सिया पेयजल लागत 117.38 लाख, छोटी हल्द्वानी पेयजल लागत 161.08 लाख, रतनपुर रामपुर पेयजल 490.11 लाख,धापला पेयजल 63.91 लाख, दोहनीया पेयजल 206.74 लाख,गिनती गांव पेयजल 399.30 लाख, चांदपुर पेयजल 142.82 लाख, नाथुजाला पेयजल 227.10 लाख, नया पाण्डे गांव पेयजल 54.00 लाख, पवालगढ मनखथपुर पेयजल 332.45 लाख,विजयपुर धमोला पेयजल 271.64 लाख, धमोला पेयजल 350.86 लाख, मन्दरजुडा पेयजल 442.26 लाख, चोपडा पम्पिंग पेयजल 235.33 लाख,ज्योली पेयजल 172.12 लाख,भद्यूनी पम्पिंग योजना 103.35 लाख, बल्यूटी पम्पिंग योजना 261.39 लाख, रानीबाग पम्पिंग योजना 342.05 लाख,सूर्यागांव पम्पिंग योजना 151.98 लाख, दोगडा पेयजल योजना 88.61 लाख,डोलमार पेयजल योजना 61.13 लाख, हैडी पेयजल योजना 27.43 लाख तथा डहरिया धानमिल से आनन्दा स्कूल निलांचल कालोनी से बिडला स्कूल छडायल रोड तक मार्ग पुनः निर्माण कार्य लागत 381.80 लाख की धनराशि का कुल 34 योजनाओं का शिलान्यास किया।

*घोषणा*
मुख्यमंत्री धामी ने कालाढूंगी विधान सभा के लिए नगर पंचायत कालाढूंगी में उपमण्डी समिति की घोषणा, कालाढूंगी में ब्रिटिश कालीन फाउंड्ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु उसका सौन्दर्यीकरण एवं मुख्य मार्ग तक नहर कवर कर सड़क का निर्माण, विकास खण्ड कोटाबाग के ग्राम धमोला मे लदुवागाड झरने का पर्यटन स्थल का सौन्दर्यीकरण एवं सडक निर्माण, कालाढूंगी मुख्य मार्ग के चकलुवा में नेहाल नदी में मुख्य मार्ग पर पुल का निर्माण,ग्राम रतनपुर बैलपडाव में नलकूप निर्माण तथा बैलपडाव के सरदार धडे मे नलकूप निर्माण, ग्राम पंचायत आंवलकोट मे स्थित प्राचीन हुनमानधाम मन्दिर का जीर्णोद्वार व सौन्दर्यीकरण की घोषणा की।

कार्यक्रम में पूर्वमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुये उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य से तुलना की। भगत ने कहा विधानसभा कालाढूंगी आज विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है जिसका लाभ यहाँ की जनता को मिलेगा। सरकार द्वारा कालाढूंगी के लिए महात्वाकांक्षी योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया गया है जो कालाढूंगी विधानसभा के लिए मील का पत्थर सिद्व होगी। कार्यक्रम को केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भटट, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट एवं जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा भी सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भटट,अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, मेयर डा0 जोगेन्दर पाल रौतेला, विधायक बंशीधर भगत,दीवान सिंह बिष्ट, सरिता आर्या,प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट के साथ ही प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट,प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, हेमन्त द्विवेदी, विकास भगत, डा अनिल कपूर डब्बू,अध्यक्ष नगर पंचायत पुष्कर कत्यूरा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत आनन्द दरम्वाल, नवीन भटट, सुरेश भटट, गजराज बिष्ट, सुरेश तिवारी, लाखन नेगी,प्रताप बोरा सुरेश गौड, रंजन बर्गली, भूवन भटट, राकेश नैनवाल, प्रदीप बिष्ट, हुकम सिंह कुवर, दीपक सनवाल, दीपक मेहरा, मुकेश बोरा, दीपाली कन्याल,कल्पना बोरा, अलका जीना के साथ ही क्षेत्रीय जनता एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Previous Post

शराब पीकर बुलेट मो0सा0 चलाना पड़ गया भारी पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेट हुईं सीज

Next Post

दैनिक राशिफल और पंचाग पढ़े जानिए अपना राशिफल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज है संवत् 2082 का अंतिम दिन आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • देघाट में हादसा: 20 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पुलिस और स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित निकाला
  • Raita Recipe: खीरा-बूंदी नहीं, गर्मियों में ठंडक देगा फूलों वाला ये पहाड़ी रायता, स्वाद ऐसा चाटते रह जाएंगे उंगलियां
  • सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ बस एक चम्मच ले लें घी! वजन होगा कंट्रोल, कब्ज और जोड़ों का दर्द होगा दूर
  • रात 10 बजे के बाद डिनर क्यों खतरनाक? ये आदत इतनी डेंजर, पकड़ लोगे कान, भूखे सो जाना समझोगे अच्छा

Next Post

दैनिक राशिफल और पंचाग पढ़े जानिए अपना राशिफल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999