Monday, January 26, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 11, 2023

सोवन सिंह जीना विश्व विद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के सभागार में ‘क्लाइमेट चेंज, प्रीवेंशन, अडेप्टेशन एंड संस्टेनेबल डेवलेपमेंट इन द हिमालयन रीजन‘ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के वनस्पति एवं रसायन विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जी 20 के अंतर्गत जंतु विज्ञान विभाग के सभागार में ‘क्लाइमेट चेंज, प्रीवेंशन, अडेप्टेशन एंड संस्टेनेबल डेवलेपमेंट इन द हिमालयन रीजन‘ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित हुआ।
अतिथियों का बैच लगाकर एवं शॉल ओढ़ाकर किया गया स्वागत
इस सेमिनार का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति एवं सेमिनार के संरक्षक प्रो0 जगत सिंह बिष्ट, संगोष्ठी के अध्यक्ष प्रो0 पी0एस0बिष्ट (अधिष्ठाता प्रशासन), बीज वक्ता प्रो0 जे0एस0रावत (पूर्व निदेशक, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फाॅर एनआरडीएमएस इन उत्तराखंड), विशिष्ट अतिथि प्रो0 जया उप्रेती (संकायाध्यक्ष, विज्ञान), संयोजक प्रो0 जी0सी0शाह (विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग), कुलसचिव प्रो इला बिष्ट, सह संयोजक डाॅ0 धनी आर्या (विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग), डॉ देवेन्द्र सिंह धामी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ किया।कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ अतिथियों का बैच लगाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
हमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बरतनी होगी
सेमिनार के उद्घाटन अवसर पर सेमिनार के संयोजक एवं रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 जी0 सी0 शाह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण परिवर्तन के फलस्वरूप कई समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। जिनकी रोकथाम के लिए ये सेमिनार कारगर सिद्ध होगा। रसायनों का पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। हमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बरतनी होगी। सेमिनार के सह संयोजक डाॅ0 धनी आर्या ने सेमिनार की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने सेमिनार के उद्देश्यों को प्रस्तुत करते हुए पर्यावरण को लेकर ध्यान आकर्षित किया। और कहा कि कई कारणों से पयार्वरण का निरंतर क्षरण हो रहा है। जिसके कारण हमारे खाद्य, कृषि , जल आदि में पर्यावरण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जलवायु परिवर्तन तापमान और मौसम के रुख में दीर्घकालिक बदलाव हुए हैं। उन्होंने जी 20 के संबंध में भी बात की।
उत्तराखंड जैसे ठंडे राज्य में भी पर्यावरण परिवर्तन के प्रभाव देखे जा सकते हैं
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 जगत सिंह बिष्ट ने जी 20 के अंतर्गत आयोजित हुए सेमिनार के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जलवायु में एक अनिश्चितता आई है। हमारे पर्वतीय प्रदेशों में भी पर्यावरण परिवर्तन के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उत्तराखंड जैसे ठंडे राज्य में भी पर्यावरण परिवर्तन के प्रभाव देखे जा सकते हैं। अब समय से पहले फूल खिल रहे हैं, फल लग रहे हैं। नगरीकरण एवं अनियोजित विकास होने से प्रकृति को नुकसान पहुंचा है।
नदियों के जलस्तर और पर्यावरण में हो रहे निरंतर बदलाव पर बीज वक्तव्य दिया
बीज वक्ता के रूप में प्रो0 जे0एस0रावत ने नादियों के जलस्तर और पर्यावरण में हो रहे निरंतर बदलाव पर बीज वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि मानव के कारण प्रकृति को नुकसान हुआ है। ग्लेशियरों के संबंध में बात रखते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति के विरुद्ध कार्य करने, मानवीय हस्तक्षेप के कारण ग्लेशियर सिकुड़ गए हैं। जिससे नदियों में जल की उपलब्धता कम हुई है। उन्होंने कोसी पुनर्जनन आदि को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया। विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो0 जया उप्रेती ने सेमिनार में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सेमिनार का ज्वलंत विषय है। जिस पर मंथन किया जाएगा और साथ ही विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। अध्यक्षता करते हुए परिसर अध्यक्ष प्रो0 प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि पर्यावरण के लिए हमें चिंतित होना होगा। हमें पर्यावरण के लिए जनजागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करने की आवश्यकता है। प्रो० बिष्ट ने उन्होंने पर्यावरण के प्रभावों पर विस्तार से बात रखी।
प्रो० इला बिष्ट ने जलवायु परिवर्तन एवं भू ताप पर अपना वक्तव्य दिया
प्रभारी कुलसचिव प्रो० इला बिष्ट ने जलवायु परिवर्तन एवं भू ताप पर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में हो रहे नित नित बदलाव को गंभीरता से देखना होगा। हमें पर्यावरण के प्रति उदार होना होगा, भौतिकवादी जीवनशैली का त्याग करना होगा।
तकनीकी सत्र प्रारंभ
इसके उपरांत तकनीकी सत्र प्रारंभ हुआ। तकनीक सत्र में डाॅ0 बलवंत कुमार (निदेशक, ग्रीन ऑडिट, एस0एस0जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा) ने पर्यावरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने वनस्पति में पर्यावरण असन्तुलन के प्रभावों की चर्चा की। और कहा कि परिसर में जो भी संसाधन मौजूद हैं उनका प्रबंधन, नियोजन एवं उन संसाधनों का पुनः उपयोग का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन प्राप्त संसाधनों को जुटाकर परिसर परिवार को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ तकनीकी सत्र में प्रतिभागियों द्वारा खुला डिस्कशन किया गया।संगोष्ठी के आयोजक सचिव एवं रसायन विज्ञान विभाग के डाॅ0 देवेंद्र सिंह धामी ने आभार जताया एवं सेमिनार का संचालन किया। उन्होंने पर्यावरण और सेमिनार के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। और कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें संतुलित विकास पर ध्यान देना होगा।
सेमिनार में उपस्थित रहे
इस एक दिवसीय सेमिनार में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 इला साह ,प्रो.अरविंद सिंह अधिकारी (संकायाध्यक्ष कला),डॉ. रुबीना अमान,डॉ. देवेन्द्र सिंह बिष्ट (विकास एवं नियोजन अधिकारी), डॉ.प्रियंका सागर, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. नन्दन सिंह बिष्ट, डॉ. रवींद्र कुमार, डाॅ.योगेश मैनाली, डाॅ. सुभाष चंद्रा, प्रो.हरीश चंद्र जोशी, डॉ. आर. सी. मौर्या, डाॅ. प्रतिभा फुलोरिया, डॉ. मनमोहन कनवाल, डॉ. राजेन्द्र जोशी, डॉ. पूरन जोशी, डॉ. अरविंद यादव, डाॅ. ललित जोशी सहित सैकड़ों की संख्या में रसायन एवं वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थी, शोधार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Previous Post

सीएम धामी ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘‘प्रवेशोत्सव’’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Next Post

आइए जानते हैं दैनिक राशिफल एवं पंचाग क्या कहते हैं आज आप के सितारे

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • देघाट पुलिस की सख्ती: पोक्सो एक्ट का वारंटी स्याल्दे से गिरफ्तार
  • आज है माता सरस्वती जयंती,ज्ञान, सद्बुद्धि, वाणी सिद्धि एवं जीवन के चारों पुरुषार्थों को देने वाली आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन 
  • नैनीताल के निजी स्कूलों में फीस और यूनिफॉर्म पर शासन का सख्त रुख
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

आइए जानते हैं दैनिक राशिफल एवं पंचाग क्या कहते हैं आज आप के सितारे

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999