Saturday, December 6, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 12, 2024

अरविन्द केजरीवाल  जमानत से जनमत तक

News Deskby News Desk
in देश
0
Spread the love

राकेश अचल-विभूति फीचर्स

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीति को अक्षय तृतीया के दिन जमानत के रूप में नवजीवन मिल गया। जमानत अंतरिम है और केजरीवाल को 2  जून को दोबारा अदालत के समक्ष समर्पण करना होगा ,लेकिन इस बीच वे अपनी जमानत की अवधि में अठारहवीं लोकसभा के लिए होने वाले शेष चार चरणों के चुनाव में खुलकर  और जमकर प्रचार कर पाएंगे ।
अरविंद केजरीवाल  50  दिन की जेल यात्रा कर आये। स्वाधीनता से पहले जेल यात्राओं को एक तरह का बलिदान माना जाता था।आजादी के बाद जेल यात्राओं का रंग ही बदल गया। अब नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाते हैं। जनांदोलनों के चलते जेल जाने वालों की संख्या लगातार घटी है। हालांकि केजरीवाल आंदोलन की कोख से निकले  नेता हैं ,लेकिन हैं तो पुराने नौकरशाह। वे भाजपा के मोदी और शाह से टक्कर  ले  रहे हैं।  क़ानून ने उनकी मदद की और अंतत: अंतरिम जमानत दिला दी।
लोकसभा चुनाव के चार चरण अरविंद केजरीवाल के बिना सम्पन्न हो गए। विपक्षी गठबंधन को केजरीवाल से जो लाभ मिलना चाहिए था ,उतना नहीं मिल पाया। लेकिन जमानत पर आने के बाद वे अगले बीस दिन भाजपा सरकार को चुनौती देने का काम करेंगे। उन्होंने शराब घोटाले में उलझने के बाद भाजपा के खिलाफ कमर कस ली थी। केजरीवाल और उनकी पार्टी की हैसियत इस समय कांग्रेस को छोड़ दीगर क्षेत्रीय दलों से कहीं ज्यादा है।उनकी अकेली ऐसी पार्टी है जिसकी एक से अधिक राज्यों में सरकारें हैं। आम आदमी पार्टी को केजरीवाल एंड कम्पनी दिल्ली से बाहर पहले पंजाब तक ले गयी और बाद में उसने गोवा,गुजरात में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अब आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा को अपदस्थ करने के महाअभियान में शामिल है।
केजरीवाल अपनी अंतरिम जमानत का इस्तेमाल जनमत को विपक्ष के पक्ष  में बनाने के लिए कर सकते है।  वे मुख्य वक्ता हैं।  दिल्ली में उनकी पार्टी की राज्य सरकार है। सबसे बड़ी बात तो ये हैं कि वे कंगाल नहीं हैं,उनके पास चुनाव लड़ने के लिए भरपूर धन दौलत है। पंजाब में भी उनकी सरकार है।  कुल मिलाकर अब विपक्ष के पास राहुल हैं ,अखिलेश  हैं और केजरीवाल भी। ये तिकड़ी भाजपा का खेल बिगाड़ने की कोशिशें कर रही  है। केजरीवाल की रण में वापसी  के चलते चुनाव के शेष चार चरण और रोचक होने वाले हैं। अभी लगभग 260  सीटों के लिए मतदान होना बाक़ी है। इन सीटों में से अरविंद केजरीवाल कितनी सीटों को प्रभावित कर सकते हैं कहना कठिन है ।

Previous Post

सनातन धर्म में नवीन चेतना के संचारक शंंकरावतार जगद्गुरू आदिशंकराचार्य

Next Post

बाड़ेछीना के पास जंगल की आग को फायर सर्विस टीम अल्मोड़ा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बुझाया

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मैक्स, घायलों को द्वाराहाट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किया रेस्क्यू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • जिलाधिकारी ने राजकीय पुस्तकालय के सुधार कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया; विद्यार्थियों ने थैंक्यू कार्ड व पोस्टर भेंट कर किया सम्मान
  • आज है वर्त दान स्नान की पूर्णिमा तिथि आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कोतवाली द्वाराहाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनआई एक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार

Next Post

बाड़ेछीना के पास जंगल की आग को फायर सर्विस टीम अल्मोड़ा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बुझाया

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999