देहरादून मौसम विभाग द्वारा जारी की जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 31 मई को उत्तराखंड में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।साथ ही इस दौरान सभी जिलों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी,बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला 2 जून तक चल सकता है।
राज्य की राजधानी देहरादून में लगातार दूसरे दिन भी तापमान अधिक रहा।
बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं टिहरी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा. हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा. अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

