Wednesday, July 2, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 10, 2024

पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने तलाड़ में लगाई जनता की चौपाल,कहा जनता की समस्याओं का समाधान करना ही प्राथमिकता

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा विधानसभा के खास प्रजा क्षेत्र के तलाड़ ग्रामसभा में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से ग्रामीणों की समस्यायें सुनने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्काल प्रभाव पर मौके से ही सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष से संपर्क कर यथा सीध्र समस्याओं के समाधान के लिए कहा गया। ग्रामीणों की मांग पर मुख्य रूप से तलाड़ बेतालेश्वर मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए अधिशासी अभियंता सुनील कुमार तथा पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधिशासी अभियंता जल संस्थान,हर घर जल योजना के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम एवं विधवा,विकलांग वृद्धावस्था पेंशन तथा छात्रवृत्ति हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी से वार्ता कर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।इसके अतिरिक्त मुख्य रूप से युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा उनको प्रोत्साहित करने के लिए बैडमिंटन,वालीबाल,क्रिकेट किट के साथ-साथ महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूह बनाकर सिलाई मशीन की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की गई। जिसके क्रम में श्री कर्नाटक ने तत्काल उक्त सामग्री की व्यवस्था करने की बात कही।विदित हो कि पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के द्वारा अल्मोड़ा विधानसभा की प्रत्येक ग्रामसभा में पहुंचने की मुहिम जनता की चौपाल नामक कार्यक्रम से प्रारम्भ की गयी थी जो आचार संहिता के चलते कुछ समय स्थगित रही।आचार संहिता के समाप्त होते ही पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के द्वारा जनता की चौपाल कार्यक्रम को पुनः प्रारम्भ कर दिया गया है। श्री कर्नाटक ने बताया कि इन चौपालों का एकमात्र उद्देश्य अल्मोड़ा विधानसभा के नगरीय क्षेत्र,खासपर्जा एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच कर लोगों की समस्यायें जानना और उनका यथासंभव निदान करना है।श्री कर्नाटक ने कहा कि केवल चुनावी समय में जनता के बीच पहुंचना कोरी नेतागिरी और स्वयं के स्वार्थ सिद्धि हेतु ही होता है। उन्होंने कहा कि हमें आज महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के दिखाए आदर्शों पर चलने की जरूरत है।चौबीस घंटे हमें जनता के बीच में रहना होगा,उनकी समस्याओं को जानना होगा और समस्याओं के निदान के लिए लगातार प्रयास करने होंगे।श्री कर्नाटक ने कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि जनता का चौपाल कार्यक्रम वे विधानसभा की प्रत्येक ग्रामसभा में लगाएं। उन्होंने कहा कि मात्र सफेद कुर्ता पायजामा पहन कर अपने चेले चपाटों से अपनी जय जयकार करवाना ही वर्तमान समय में नेतागिरी समझी जा रही है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें यह कहने से बिल्कुल गुरेज नहीं है कि जनता के नेता को जनता के बीच उपलब्ध रहना होगा यही समय की मांग है। उन्होंने आगे बताया कि जनता की चौपाल कार्यक्रम अब लगातार किए जाएंगे तथा लगातार विधानसभा के हर क्षेत्र में पहुंचकर जनता की परेशानियों को जानकर उनका समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद,सतीश लाल,सूरज चन्द्र,अजय आर्य,विनोद कुमार, चन्द्र कला,माया देवी,अंकुर चन्द्र,सपना आर्य,अनीता आर्य, रश्मि आर्य,रवीना आर्या,कोमल आर्य,अनीता,गीता देवी,रजनी देवी,नीमा देवी,आशा देवी,भावना देवी, अनुराधा देवी,आशा देवी,मंजू देवी,संजना,सुनीता देवी, बसन्त राम, निर्मला देवी,नवीन राम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर श्री कर्नाटक के साथ देवेंद्र कर्नाटक,अशोक सिंह, सुधीर कुमार,हसन अली,हेम जोशी,प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • अल्मोड़ा में सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया महान सांख्यिकीविद् पी.सी. महालनोबिस की 132वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
  • जानम’ बना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग सेंसेशन: निर्देशक जोड़ी जिया-मेघल और डॉ. मेघा भारती मेघल की भावनात्मक प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
  • चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा महंगा, 10 हजार का चालान और डीएल निरस्त
  • आइये जानते हैं क्या है आज खास दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999