Friday, July 4, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 17, 2024

सीएम धामी ने किया जागेश्वर धाम के श्रावणी मेले का शुभारंभ

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

अल्मोड़ा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जागेश्वर धाम पहुंच कर प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक महीने चलने वाले श्रावणी मेले का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जागेश्वर के भंडारा स्थल में पदम का वृक्ष भी लगाया तथा हरेला की शुभकामनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जागेश्वर महादेव का पंचामृत से रुद्राभिषेक भी किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को हरेला पर्व एवं श्रावणी मेले की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड के विकास को समर्पित सरकार है। इसी का परिणाम है कि नीति आयोग द्वारा जारी की गई सतत विकास रिपोर्ट में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर आया है। यह हमारे उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य  बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम है।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास को समर्पित सरकार है। अल्मोड़ा के कोसी से कौसानी तक साइकिल ट्रैक का निर्माण किए जाने पर कार्य किया जा रहा है जिससे अल्मोड़ा जनपद के पर्यटन को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शहर के विस्तार की भी योजना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर धाम पौराणिक संस्कृति का अप्रतिम प्रतीक है। यहां आकर एक अलग ही शांति की अनुभूति मिलती है। भगवान जागेश्वर सभी श्रद्धालुओं  पर अपनी कृपा रखते हैं। उन्होंने कहा कि जागेश्वर आकर वें बहुत अभिभूत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां कोई अपनी मर्जी से नहीं बल्कि बाबा के बुलावे पर ही आता है। उन्हें बाबा का बुलावा आया तो वे यहां आए।
श्रावणी मेले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला पौराणिक संस्कृति का जीता जागता उदाहरण है। श्रावणी मेला सदियों से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है।

उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की है तब से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में गुणात्मक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के यहां आने से लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार देश एवं प्रदेश में विकास के नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीर्थाटन को बढ़ाने में भी उनकी सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केदारनाथ एवं बदरीनाथ मंदिर के मास्टर प्लान के माध्यम से केदारनाथ एवं बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है उसी प्रकार जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान के माध्यम से भी यहां के लोगों के आजीविका के द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान के कार्य पूरा हो जाने के बाद प्रति वर्ष 10 लाख श्रृद्धालु यहां आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से यहां के लोगों एवं जनपद की आर्थिकी में भी बढ़ोतरी होगी एवं जीवन खुशहाल होगा।

इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी जनपद एवं प्रदेशवासियों को हरेला पर्व एवं श्रावणी मेले के शुभकनाएं दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में अनेक कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सुदूर आदि कैलाश में कराकर योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड की सड़कों का कायाकल्प होगा एवं प्रदेश तेजी से मजबूत अर्थव्यवस्था को और अग्रसर होगा।

विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा ने मुख्यमंत्री के जागेश्वर धाम आने के लिए उनका धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लगातार प्रदेश एवं जनपद के लिए अहम फैसले लिए जा रहे हैं। जो प्रदेश के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति नवीन चंद्र भट्ट, प्रबंधक ज्योत्सना पंत, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट,जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रकाश भट्ट, मंडल अध्यक्ष हरीश प्रकाश सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं आम जनमानस उपस्थित थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास को लेकर निम्न घोषणाएं भी की हैं

1. सरयू (सेराघाट) से वृद्ध जागेश्वर सहित जागेश्वर क्षेत्र के लिए पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किया जाएगा।

2. भगततोला कपकोट मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा।
3. मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत वृद्ध जागेश्वर को धार्मिक पर्यटन से जोड़ा जाएगा।

3.  भिकियासेन में डाम का निर्माण किया जाएगा।

5. चमडखान में बैंक की स्थापना की जाएगी।

6. भरतोली के प्राचीन देवायल मंदिर का जीर्णोधार किया जाएगा।

7. डिप्टेश्वर महादेव एवं कोटेश्वर महादेव का जीर्णोधार तथा सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

8. मर्चुला भिकियासेन मोटर मार्ग पर रामगंगा नदी पर रडास नमक मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा।

9.  महात्मा गांधी इंटर कॉलेज चनोदा सोमेश्वर के अपूर्ण भवन का निर्माण किया जाएगा।

10. चायखन – थूवासीमल से ध्युली – धोनी  (अडोली सिमोली) व ध्यूली रौतेला  चौना बैंड तक लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा।

11. सोमेश्वर के ग्राम सभा रहत में धूनी गैर नमक स्थान पर मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा।

12. शहर फाटक नंगधूनी मंदिर के पास मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

13.  कंडार खोवा के सुनियाकोट माटीला मोटर मार्ग से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक तथा मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा ।

14. विकासखंड हवालबाग के गोविंदपुर स्थित देवडघाट के नानकोसी में मिनी बैराज का निर्माण किया जाएगा।

15. जागेश्वर विधानसभा में 40 किमी डामरीकरण के प्रस्ताव पर जो भी संभव होगा इस पर कार्य किया जाएगा।

Previous Post

श्री हरि देवशयनी एकादशी व्रत, तुलसी रोपण पर विशेष, दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

हर संसदीय क्षेत्र से एक गौ सांसद बनाएंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज होगा गुप्त नवरात्रि पारायण आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • मानव उत्थान सेवा समिति शाखा अल्मोड़ा द्वारा आगामी रविवार को गुरु पूजन महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • स्पोर्ट्स बाइक से स्मैक तस्करी कर रहा युवक को एसओजी और सोमेश्वर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
  • आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Next Post

हर संसदीय क्षेत्र से एक गौ सांसद बनाएंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999