ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945,यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि दक्षिणायन वर्षा ऋतु, अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष दशमी, श्रावण मास, दिन 12 गते, शुक्रवार, चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे आनन्दादि योग मध्य राक्षस नाम योग, राहुकाल प्रातः 10.30 से 12.00 बजे तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा आप को मिलने वाली सुविधाएं हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण ,जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल, वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान व्हाट्सएप पर विश्लेषण के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन कराए जाते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं ,जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं ।वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 9411 70 3908
मेष राशि आपका दिन मध्यम है दौड़ भाग बनी रहेगी कार्यक्षेत्र आजीविका में मध्यम लाभ रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे लेन-देन में पूर्णता सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
वृषभ राशि दिन अच्छा है कार्य क्षेत्र में लाभ रहेगा पदोन्नति एवं स्थानांतरण संबंधी योग बन रहे हैं आर्थिक पक्ष मजबूत होगा सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी घर पर धार्मिक कार्य संपन्न होंगे।
मिथुन राशि आपका दिन अनुकूल है चल अचल संपत्ति का लाभ रहेगा काफी समय से अटका हुआ कार्य आज बनेगा जिससे आपका मनपसंद रहेगा विरोधी परास्त होंगे।
कर्क राशि आपका दिन शुभ एवं मंगलमय रहेगा पारिवारिक जीवन में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहेगा। चल अचल संपत्ति का लाभ रहेगा । शत्रु पराजित होगा।
सिंह राशि दिन मध्यम है कोई भी कार्य सोच समझकर ही करें अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें विरोधी सक्रिय रहेंगे आर्थिक निवेश करने से पूर्व भली-भांति सोच समझ ले।
कन्या राशि आपका दिन अच्छा है दूरस्थ यात्राओं के योग बन रहे हैं मन प्रसन्न रहेगा चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है घर पर शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में सफलता रहेगी।
तुला राशि आपका दिन अनुकूल है मन प्रसन्न रहेगा भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी संतान वर्ग से हर्ष उल्लास का वातावरण मिलेगा आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा विरोधी परास्त होंगे।
वृश्चिक राशि आपका दिन शुभ एवं मंगलमय हो धार्मिक कृतियों की ओर रुचि बढ़ेगी धार्मिक और मांगलिक यात्राओं के योग बन रहे हैं घर परिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा।
धनु राशि दिन माध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे लेनदेन में पूर्णतः सतर्कता बरतने की आवश्यकता है शत्रु हावी होगा कोई भी कार्य सोच समझकर ही करें।
मकर राशि आपका दिन अनुकूल है पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी सामाजिक कार्यों का निर्वहन भली-भांति निभाएंगे चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है विरोधी आज परास्त होंगे।
कुंभ राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय है चल अचल संपत्ति जुड़े की आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा शत्रु पराजित होगा वाद विवाद के मामलों में विजय होगी काफी समय से लंबित कार्य आज बनेगा।
मीन राशि आपका दिन अनुकूल है घर पर हर्ष एवं उल्लास का वातावरण बना रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा मन प्रसन्न रहेगा।
आज सभी 12 राशियों के लोग माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें घर पर घी का दीपक जलाएं माता लक्ष्मी का षोडशोपचार पूजन करें माता लक्ष्मी को आभूषण श्रृंगार सामग्री अर्पित करें विशेष लाभ रहेगा।

