Tuesday, July 1, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 5, 2023

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के जागेश्वर भ्रमण के संभावित दौरे को लेकर दिये आवश्यक निर्देश

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

अल्मोड़ा, 05 अक्टूबर 2023-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं रेखा आर्य ने आज कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर भ्रमण के संभावित दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हेलीपैड, मार्ग समेत सभी व्यवस्थाओं को नियमानुसार पुख्ता बनाए रखना सुनिश्चित करें।
प्रेस को दिए गए बयान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाली जनसभा के लिए उन्हें प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इसलिए वह जिलों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत ही नहीं बल्कि विश्व के नेता हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, उस क्षेत्र का पर्यटन की दृष्टि से तेजी से विकास होता है । उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे तथा इस जनसभा को सफल बनाने के लिए सभी तत्परता से लगे हुए हैं।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पिथौरागढ़ में होने वाली जनसभा में जाने के लिए लोग उत्सुक हैं तथा इस संबंध में किए जाने वाली तैयारियों को लेकर वें लगतार तत्परता से कार्यों में जुटी हुई हैं।
इस दौरान विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

कार गिरी गहरी खाईं में सात लोग बताए जा रहे हैं सवार जानिए क्या है मामला

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • अल्मोड़ा में सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया महान सांख्यिकीविद् पी.सी. महालनोबिस की 132वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
  • जानम’ बना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग सेंसेशन: निर्देशक जोड़ी जिया-मेघल और डॉ. मेघा भारती मेघल की भावनात्मक प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
  • चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा महंगा, 10 हजार का चालान और डीएल निरस्त
  • आइये जानते हैं क्या है आज खास दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999