अल्मोड़ा दिनांक 27/1/2024 ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945,यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि उत्तरायण शिशिर ऋतु, माघ मास दिन 13 गते, शनिवार,माघ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि, चंद्रमा दिन में 1 बजकर 1 मिनट से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, आनन्दादि योग मध्य मानस नाम योग, राहुकाल प्रातः 9 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 2 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र दिन 12 बजे से 12 बजकर 43 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि दिन की शुरुआत मध्यम किन्तु दोपहर से विशेष हर्ष उल्लास रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है।
वृषभ राशि दिन की शुरुआत अच्छी किंतु दोपहर से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं, स्वास्थ्य नरम रहेगा, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम के अनुसार सफलता नहीं मिलेगी।
मिथुन राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
कर्क राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, विरोधी परास्त होंगे, मन प्रसन्न रहेगा, मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि आपका दिन शुरुआत में मध्यम किन्तु दोपहर से विशेष सफलता देने वाला है, आज आप प्रसन्न रहेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक रहेगा, स्वास्थ्य नरम रहेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
तुला राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में विशेष सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, चल अचल संपत्ति का लाभ रहेगा, विरोधी परास्त होंगे, मन प्रसन्न रहेगा, मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास का वातावरण बना रहेगा, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी।
मकर राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम के अनुसार सफलता नहीं मिलेगी, विरोधी सक्रिय रहेंगे, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
कुंभ राशि आपका दिन शुभ है, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
मीन राशि दिन हर क्षेत्र में प्रगति कारक है, पदोन्नति एवं स्थानांतरण संबंधी योग बन रहे हैं, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे, मन प्रसन्न रहेगा।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना करें, हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ करें, हनुमान जी को सिंदूरी तिलक चढ़ाएं षोडशोपचार पूजन करें,ॐ शं शनैश्चराय नमः इस मंत्र का जाप करें, पीपल वृक्ष में जल चढ़ाएं चतुर्मुखी दीपक जलाएं, विशेष लाभ रहेगा।

