Tuesday, July 1, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 13, 2024

जिला अधिकारी ने कर्कटेश्वर महादेव मंदिर में मत्था टेका तथा स्वामी विवेकानंद जी के ध्यान स्थल का भ्रमण किया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, धार्मिक
0
जिला अधिकारी ने कर्कटेश्वर महादेव मंदिर में मत्था टेका तथा स्वामी विवेकानंद जी के ध्यान स्थल का भ्रमण किया
Spread the love

अल्मोड़ा, 13 दिसंबर 2024 जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय आज काकड़ीघाट पहुंचे। यहां उन्होंने कर्कटेश्वर महादेव मंदिर में मत्था टेका तथा स्वामी विवेकानंद जी के ध्यान स्थल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यहां ज्ञानवृक्ष एवं स्वामी विवेकानंद ही से जुड़ी चीजों के बारे में विभिन्न जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह स्थल अध्यात्म की विशिष्टता को समेटे हुए है। यहां दूर दूर से स्वामी विवेकानंद जी के अनुयायियों का आवागमन होता रहता है। यहां पर्यटन की भी अपार संभावनाएं व्याप्त हैं, इसलिए इस क्षेत्र को आध्यात्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने यहां उपस्थित अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों से क्षेत्र में पर्यटन विकास हेतु चर्चा की । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस स्थल की सुंदरता के लिए नदी के बहाव के अनुरूप यहां सुविधाओं एवं ब्यूटीफिकेशन के कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि यहां निकट ही नौगांव वासियों की जमीनें भी हैं, अतः भू मालिकों के साथ बैठकर वार्ता की जाए तथा उन्हें पर्यटन की अनेक गतिविधियों से जोड़ा जाए। यहां होम स्टे की भी बहुत संभावनाएं हैं इसलिए यहां लोगों को होम स्टे योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि होम स्टे पहाड़ी शैली में ही बनाए जाएं।

इस दौरान जिलाधिकारी ने यहां स्थानीय लोगों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं भी सुनी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क, पानी, जंगली जानवर, सिंचाई जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भी सौंपे जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि उनकी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा बल्कि उनपर सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा हेतु बड़े क्षेत्र को जोड़कर घेरबाड/तारबाड़ बनाई जाए जिसमें मनरेगा एवं अन्य योजनाओं से कन्वर्जेशन कर कार्य किए जाएं। जल जीवन मिशन के कार्यों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद भर में जल जीवन मिशन के कार्यों की जांच कराई जा रही है। जांच में जिसकी भी गलती सामने आएगी उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने गढ़स्यारी गांव में उद्यान विभाग के माध्यम से लगाए गए किशन सिंह के आडू के बगीचे का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार से बगीचे के बारे में विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। मुख्य उद्यान अधिकारी ने बताया कि श्री किशन को उद्यान विभाग के माध्यम से पौधे, ड्रिप इरीगेशन की सुविधा प्रदान की गई साथ ही कृषि विभाग एवं मनरेगा के माध्यम से पानी के दो टैंक भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि बागवानी में अन्य किसानों को भी जोड़ा जाए तथा फलों के उत्पादन को बढ़ाया जाए।

यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद, मुख्य कृषि अधिकारी विनोद शर्मा, तहसीलदार हेमंत मेहरा, खंड विकास अधिकारी ताड़ीखेत ताराचंद समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

पुलिस जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए एसएसपी अल्मोड़ा ने कराई परेड

Next Post

सीपीआर सीख कर बच्चे बोले- थैंक्यू सेवा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • अल्मोड़ा में सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया महान सांख्यिकीविद् पी.सी. महालनोबिस की 132वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
  • जानम’ बना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग सेंसेशन: निर्देशक जोड़ी जिया-मेघल और डॉ. मेघा भारती मेघल की भावनात्मक प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
  • चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा महंगा, 10 हजार का चालान और डीएल निरस्त
  • आइये जानते हैं क्या है आज खास दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Next Post
सीपीआर सीख कर बच्चे बोले- थैंक्यू सेवा

सीपीआर सीख कर बच्चे बोले- थैंक्यू सेवा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999