🛑 अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की पहल
डीएम व एसएसपी ने किया नगर भ्रमण, निःशुल्क हेलमेट बांटकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
अल्मोड़ा। 🚦
जिले की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा आज नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया।
👉 सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं हेलमेट पहनें और अपने परिवारजनों, मित्रों व परिचितों को भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
डीएम व एसएसपी ने कहा कि अल्मोड़ा पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाते रहेंगे ताकि आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
🛣️ नगर भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन केमू स्टेशन तथा नई पार्किंग स्थलों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित व सुगम बनाने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।
दोनों अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन और पुलिस मिलकर शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और अनुशासित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
— अल्मोड़ा प्रशासन की यह पहल सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है। 🚗🪖





