अल्मोड़ा, 7 जनवरी 2026
प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीएम अंशुल सिंह ने की समीक्षा बैठक
प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना का जनपद स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य कृषकों एवं आमजन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि योजना से जुड़ी समस्त कार्यवाहियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंच सके।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि योजना से संबंधित सभी विभाग अपने-अपने विभाग से जुड़ी आवश्यक सूचनाएं निर्धारित समयावधि के भीतर पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन विभागों की योजना के क्रियान्वयन में भूमिका है, उनके अधिकारी योजना के सभी प्रावधानों का गहन अध्ययन कर आगामी कार्य योजनाएं तैयार करें, जिससे कृषकों एवं आम जनमानस को योजना का सही, पारदर्शी एवं प्रभावी लाभ मिल सके।
बैठक में उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी आनंद गोस्वामी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






