LPG Crisis 2026: उत्तर भारत में गैस की किल्लत ने महंगाई की नई आग लगा दी है. इंडस्ट्रियल गैस की राशनिंग के कारण स्टील ₹2500 प्रति टन तक महंगा हो गया है, वहीं प्लास्टिक और मेडिकल उपकरणों की कीमतों में 20% तक का उछाल आया है. होर्मुज संकट के चलते न केवल ईंधन, बल्कि ड्राईफ्रूट्स और जूतों के दाम भी आसमान छू रहे हैं. आने वाले दिनों में फूड प्रोसेसिंग और स्टील उत्पादों की कीमतें और बढ़ने के आसार हैं.






