Thursday, February 12, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

February 12, 2026

मुख्यमंत्री के संवेदनशील हस्तक्षेप से वृद्ध महिला को मिली पेंशन, त्वरित कार्रवाई से हुआ लाभ सुनिश्चित

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, रोजगार, शिक्षा
0
मुख्यमंत्री के संवेदनशील हस्तक्षेप से वृद्ध महिला को मिली पेंशन, त्वरित कार्रवाई से हुआ लाभ सुनिश्चित
Spread the love

अल्मोड़ा, 12 फरवरी 2026।

ग्राम च्याली, पोस्ट छाना गोलू, तहसील बग्वाली पोखर की निवासी वृद्ध महिला रमोती देवी को लंबे समय से लंबित वृद्धावस्था पेंशन का लाभ आखिरकार मिल गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संवेदनशील एवं त्वरित हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनकी पेंशन स्वीकृत कर दी।

मीडिया के माध्यम से मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अल्मोड़ा को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने संबंधित महिला की सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने को कहा। प्रशासन की सक्रियता के चलते अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक अभिलेखीय व औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर वृद्धावस्था पेंशन सुनिश्चित कर दी गई।

प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गरीबों, वृद्धजनों एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। रमोती देवी के मामले में हुई त्वरित कार्रवाई मुख्यमंत्री की संवेदनशील कार्यशैली और जनसमस्याओं के प्रति उनकी सजगता का एक और उदाहरण है।

वृद्ध महिला रमोती देवी एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी अंशुल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन की तत्परता से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान संभव हो सका।

 

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मुख्यमंत्री के संवेदनशील हस्तक्षेप से वृद्ध महिला को मिली पेंशन, त्वरित कार्रवाई से हुआ लाभ सुनिश्चित
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • पानुवानौला पार्किंग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने प्रगति की समीक्षा की
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण, गौशाला निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999