]आज दिनांक 06.12.2025 को दोपहर लगभग 01.00 बजे राजस्व क्षेत्र जैतोली, ग्राम डूंगारखोला पोस्ट नौबाड़ा, तहसील द्वाराहाट में कोतवाली द्वाराहाट को एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए सीओ रानीखेत विमल प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी मय पुलिस बल स्ट्रेचर, रस्सा आदि आवश्यक उपकरण लेकर मौके पर पहुँचे।
द्वाराहाट से नौबाड़ा की ओर जा रही वाहन संख्या UK01 TA 1046 (मैक्स) अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में चालक सहित कुल 4 लोग सवार थे। दुर्घटना के दौरान चालक छिटककर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने सभी घायलों को रेस्क्यू किया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट पहुँचाया। जहाँ चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में जारी है।
मृतक व्यक्ति का नाम—
प्रयाग दत्त मिश्रा (चालक), उम्र 50 वर्ष, पुत्र भवानी दत्त मिश्रा, निवासी ग्राम डूंगारखोला, पोस्ट नौबाड़ा, राजस्व क्षेत्र जैतोली, तहसील द्वाराहाट।
घायल व्यक्तियों के नाम—
1. भगवती देवी, उम्र 55 वर्ष, पत्नी किशन राम, निवासी डूंगारखोला, पोस्ट नौबाड़ा, राजस्व क्षेत्र जैतोली, तहसील द्वाराहाट
2. कुमारी पिंकी, उम्र 28 वर्ष, पुत्री किशन राम, निवासी उपरोक्त
3. अमित पुरोहित, उम्र 20 वर्ष, पुत्र भारत पुरोहित, निवासी उपरोक्त





