Karan Rathi: 8 फीट 2 इंच की लंबाई के साथ दुनिया के दूसरे सबसे लंबे इंसान करण राठी अब योग गुरु स्वामी रामदेव से योग सीखेंगे. सहारनपुर के रहने वाले 19 वर्षीय करण फिलहाल स्वास्थ्य समस्याओं के चलते पतंजलि योगपीठ पहुंचे हैं. तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले करण महज एक इंच के अंतर से विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने के करीब हैं.






