Friday, September 19, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 17, 2025

धौलादेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से “सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़ा” का शुभारंभ

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
धौलादेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से “सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़ा” का शुभारंभ
Spread the love

अल्मोड़ा, 17 सितंबर 2025।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित किए जा रहे “सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़ा” का शुभारंभ आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी से किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धार (मध्य प्रदेश) से किया और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह की भी शुरुआत की।

 

धौलादेवी में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य ही देश की उन्नति का आधार है, एक स्वस्थ नारी ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखती है।”

वहीं विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि नारी का स्वास्थ्य पूरे परिवार की नींव है, इसलिए महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाना बेहद आवश्यक है।

 

शिविर में लगभग 800 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार, संक्रमणकारी रोगों की परामर्श सेवा, टीबी मुक्त भारत अभियान, आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं दवा वितरण जैसी सेवाएं प्रदान की गईं।

आयोजित रक्तदान शिविर में 16 लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा 25 दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र और 16 कृत्रिम अंग वितरित किए गए।

 

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें महिलाओं में एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने हेतु टीकाकरण और पोषण कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

जनजागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का संचालन सहायक खंड विकास अधिकारी केसर सिंह बिष्ट ने किया।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रोहित वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बी.बी. जोशी, सहायक खंड विकास अधिकारी भीम सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन बिष्ट सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।

 

 

Previous Post

पुलिस लाइन अल्मोड़ा में विधि-विधान से सम्पन्न हुआ भगवान विश्वकर्मा पूजन

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • सीओ अल्मोड़ा ने किया पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण, जवानों को सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश
  • अल्मोड़ा में अवैध शस्त्र तस्करी पर सख्त निगरानी: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 
  • अल्मोड़ा में सेवा पखवाड़ा: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया वृक्षारोपण, 108 से अधिक पौधे लगाए गए
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • धौलादेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से “सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़ा” का शुभारंभ

Next Post
आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999