Friday, October 17, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 30, 2024

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू Abdur ने महिला वर्ल्ड रैपिड शतरंज में रचा इतिहास

News Deskby News Desk
in खेल, देश
0
भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू Abdur ने महिला वर्ल्ड रैपिड शतरंज में रचा इतिहास
Spread the love

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू Abdur ने महिला वर्ल्ड रैपिड शतरंज में रचा इतिहास

 

*(हेमन्त खुटे-विभूति फीचर्स)*

 

भारतीय शतरंज इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से महिला वर्ल्ड रैपिड शतरंज स्पर्धा में शानदार जीत दर्ज की है। 29 दिसंबर को न्यूयॉर्क में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल में उन्होंने इंडोनेशिया की इरिन सुकंदर को मात देकर खिताब अपने नाम किया। यह उपलब्धि न केवल उनके शतरंज कौशल का प्रमाण है, बल्कि भारत को शतरंज के वैश्विक मानचित्र पर और अधिक मजबूत करता है।

 

 

*भारत को दी अनुपम सौगात*

हम्पी ने दूसरी बार रैपिड शतरंज का खिताब जीतकर देश को अनुपम सौगात दी है।

शतरंज की सुप्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने वर्ष 2019 में मास्को में हुए विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में चीन की लेई तिंगजी को मात देते हुए महिला महिला विश्व खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा दुनिया को मनवाया था।

*आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी*

कोनेरू हम्पी ने अपने खेल करियर में विश्व रैपिड का खिताब दूसरी बार जीत कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

हम्पी ने मां बनने के बाद वर्ष 2017 और 2018 में अपने बच्चे की देखभाल हेतु शतरंज स्पर्धा से 2 वर्ष का ब्रेक लिया था बावजूद उन्होंने अपने आत्मविश्वास में कोई कमी आने नहीं दी थी। दो वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शतरंज जगत में धमाकेदार वापसी करते हुए एकाग्रता और धैर्य के साथ खेलकर वर्ष 2019 में अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को पराजित कर विश्व महिला रैपिड शतरंज चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

*हम्पी ने दूसरी बार वर्ल्ड रैपिड शतरंज का खिताब अपने नाम किया*

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने 29 दिसंबर को न्यूयार्क में आयोजित महिला वर्ल्ड रैपिड शतरंज स्पर्धा में इंडोनेशिया की इरिन सुकंदर को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड रैपिड का खिताब अपने नाम किया है। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली हम्पी भारत की पहली महिला खिलाड़ी है।

*महिला विश्व रैपिड चैम्पियनशिप के अंतिम दौर पश्चात टॉप 10 खिलाड़ियों की सूची*

1. जीएम हम्पी कोनेरू – 8.5/11

2. जीएम जू वेनजुन – 8.0/11

3. जीएम कैटरीना लग्नो – 8.0/11

4. जीएम टैन झोंग्यी – 8.0/11

5. जीएम हरिका द्रोणावल्ली – 8.0/11

6. डब्ल्यूआईएम अफ़रूज़ा खामदामोवा – 8.0/11

7. जीएम एलेक्जेंड्रा कोस्टेनीयुक – 8.0/11

8. आईएम बिबिसार असौबायेवा – 7.5/11

9. आईएम इरीन खारिस्मा सुकंदर – 7.5/11

10. आईएम स्टावरौला सोलाकिडौ – 7.5/11

 

*बतौर इनाम 60000 डॉलर मिले*

कोनेरु हम्पी विश्व महिला रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के ग्यारहवें व अंतिम चक्र में इरिन को कड़े मुकाबले में शिकस्त देकर सर्वाधिक 8.5 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त करने में कामयाब रही। प्रथम स्थान की प्राप्ति पर इन्हें स्वर्ण पदक के साथ 60 हजार डॉलर मिले।

*बेटी का कॅरियर बनाने पिता ने छोड़ी थी नौकरी*

हम्पी ने पांच वर्ष की अल्पायु में शतरंज खेलना सीखा था। बचपन से ही हम्पी कुशाग्र बुद्धि की थी। शतरंज खेल के प्रति उसकी लगन को देखते हुए इनके पिता अशोक कोनेरू ने शतरंज खेलने के लिए सदैव प्रेरित किया और प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था की। शतरंज में उन्हें बेटी का करियर नजर आया,इसलिए उन्होंने प्रोफेसर की अपनी नौकरी छोड़कर सारा ध्यान अपनी बेटी के ऊपर केंद्रित किया । पिता के भरपूर प्रोत्साहन व मार्गदर्शन की बदौलत हम्पी विश्व की महारत खिलाड़ी बन सकी।

*शतरंज में प्रमुख उपलब्धियां*

कोनेरू ने वर्ष 1997, 1998 एवं 1999 में विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर तीन बार स्वर्ण पदक जीतकर अपने कॅरियर की शानदार शुरुआत की । वर्ष 1998 में अहमदाबाद में आयोजित एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप में हम्पी ने लड़कों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए अंडर 20 सेक्शन जीता। 2001 में कोनेरू ने विश्व जूनियर गर्ल्स चैंपियनशिप, 2002 में ब्रिटिश महिला चैंपियनशिप, 2003 में एशियाई तथा 2005 में नार्थ यूराल्स कप जीता।

वर्ष 1998 में अहमदाबाद में आयोजित एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप में हम्पी ने लड़कों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए अंडर 20 सेक्शन जीता। 2001 में कोनेरू ने विश्व जूनियर गर्ल्स चैंपियनशिप, 2002 में ब्रिटिश महिला चैंपियनशिप, 2003 में एशियाई तथा 2005 में नार्थ यूराल्स कप जीता।

कोनेरु वर्ष 1999 में भारत की सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बनी तथा वर्ष 2002 में पुरुष वर्ग की भी ग्रैंडमास्टर बनी एवं वर्ष 2007 में 2600 इलो रेटिंग पार की।

*पुरस्कार एवं सम्मान*

शतरंज खेल में उल्लेखनीय योगदान एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए वर्ष 2003 में अर्जुन अवार्ड तथा 2007 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया।(विभूति फीचर्स)

Previous Post

डॉ. देवेन्द्र जोशी स्मृति हिन्दी एवं मालवी साहित्य सेवी सम्मान” संदीप सृजन को

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अंशुल सिंह ने संभाला अल्मोड़ा के जिलाधिकारी का कार्यभार, कहा— जनहित और विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता
  • दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: एंबुलेंस पलटने से चार की मौत, मां-बेटी को रौंदा
  • अल्मोड़ा: दीपावली पर्व को लेकर यातायात पुलिस को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • शुरू हो गया कार्तिक का पवित्र महीना आज है रमा एकादशी व्रत आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का ऐलान — रविवार को कोच युवाओं को कराएंगे खेल प्रशिक्षण, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को दी प्राथमिकता

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999