Friday, November 14, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 1, 2025

जय गोल्ज्यू महोत्सव 2025 : भजन, लोकनृत्य और सुरों की रात से गूंजा अल्मोड़ा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, रोजगार, शिक्षा
0
जय गोल्ज्यू महोत्सव 2025 : भजन, लोकनृत्य और सुरों की रात से गूंजा अल्मोड़ा
Spread the love

अल्मोड़ा। देवभूमि की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित जय गोल्ज्यू महोत्सव 2025 का आयोजन 31 अक्टूबर को श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। दिनभर चले आयोजनों में जहां भजन प्रतियोगिता ने भक्तिमय वातावरण बनाया, वहीं रात्रि कार्यक्रम में देशभर की लोक-संस्कृतियों की झलक और सुरों की मधुर लहरियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दिन में आयोजित भजन प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। कठोर प्रतिस्पर्धा के बीच दीपालय टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दुर्गा शक्ति (न्यू इंदिरा कॉलोनी) ने द्वितीय स्थान और कला संस्कृति संगम ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

रात्रि कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य आतिशबाजी और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे अजय वर्मा, मेयर अल्मोड़ा, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद भोज, प्रकाश बिष्ट, संजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, संदीप श्रीवास्तव, शिवराज बनौला, हितेश नेगी और राहुल बिष्ट उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य रहे।

जम्मू के कलाकारों ने अपने पारंपरिक डोगरी लोकनृत्य की मोहक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।

पंजाब के कलाकारों ने ऊर्जावान गिद्धा नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को जोश से भर दिया।

राजस्थान के कलाकारों ने मनमोहक कालबेलिया नृत्य से मंच पर रंग बिखेर दिए।

इसी क्रम में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कुल 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें प्रियंगी चंद्रा ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय और प्रगति पंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रात्रि का मुख्य आकर्षण रही स्टार नाइट, जिसमें प्रसिद्ध लोकगायक नवीन पाठक ने अपनी लोकप्रिय प्रस्तुति “दगड़ी कमला” से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं लोकगायिका दीपिका राज ने अपने मधुर सुरों से समां बांध दिया।

संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान दर्शक उत्साह और उमंग से सराबोर रहे। जय गोल्ज्यू महोत्सव का यह आयोजन उत्तराखण्ड की संस्कृति, लोक परंपरा और आधुनिक मनोरंजन का अद्भुत संगम बनकर लोगों की स्मृतियों में लंबे समय तक जीवंत रहेगा।

Previous Post

देवभूमि उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कदम — अमेरिका और कनाडा में “भाषा AI पोर्टल” का भव्य शुभारंभ

Next Post

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 13 दिसम्बर को अल्मोड़ा के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
  • अल्मोड़ा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज का भव्य स्वागत, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण से गूंजा चौघानपाटा
  • आज है श्री भैरवाष्टमी भैरव जयंती आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल्मोड़ा पुलिस सतर्क — जिलेभर में बढ़ाई गई चौकसी, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर सघन चेकिंग

Next Post
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999