Wednesday, December 10, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 14, 2024

आइये जानते हैं कैसा हो बढ़ते हुए बच्चों का आहार

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love



सुदर्शन भाटिया – विनायक फीचर्स

अल्मोड़ा आइये जानते हैं कैसा हो बढ़ते हुए बच्चों का भोजन पर विशेष रिपोर्ट —बारह-तेरह वर्ष की आयु में लड़के तथा लड़कियों के शरीर तथा मस्तिष्क का विकास तीव्रता से होने लगता है। कुछ की यह अवस्था दस वर्ष को पार करते-करते आ जाती है। कुछ भी हो, यदि इस समय सही, सुपाच्य, पौष्टिक आहार की पूरी मात्रा उन्हें नहीं मिलेगी तो उनके विकास में बाधा अवश्य आएगी। सचेत रहें।
पहली बात तो यह ध्यान में रहे कि हमारा बेटा हो या बेटी, दोनों के शरीर का विकास अच्छी खुराक मांगता है। अत: बिना भेदभाव के दोनों के आहार की उचित आवश्यकता पूरी करें।
सात वर्ष से बारह वर्ष की आयु में 1100 से 1500 कैलोरी भोजन, तेरह से पन्द्रह वर्ष के लड़कों को 3200 जबकि इसी उम्र की लड़कियों को 2700 कैलोरी भोजन अवश्य मिले।
एक अन्य मत के अनुसार जब काम, आयु, खेलकूद का स्तर, परिश्रम, सब एक से हों तो लड़का-लड़की बराबर कैलोरी युक्त भोजन खाएं।
भोजन के समय में अनिश्चितता न आने दें। निश्चित समय पर भोजन हो।
बाजारू पका भोजन न दें। घर में तैयार शुद्ध भोजन ही खाएं।
इस आयु के लड़के-लड़कियों के लिए ये आहार जरूर रहें:- 1. हरी सब्जियां 2. पत्तेदार साग, 3. देशी घी, 4. चना, 5. गेहूं, 6. सोयाबीन, 7. पनीर, 8. मक्खन, 9. दूध और 10. लस्सी या दही आदि।
मतलब यह कि इस आयु में वसा, प्रोटीन, विटामिन्स, खनिज, कार्बोहाईड्रेट्ïस अवश्य मिलें। तभी भोजन पौष्टिïक हो सकेगा।
ताजी सब्जियों तथा एक गिलास फलों के जूस का प्रतिदिन दें। बर्फ का पानी न पीएं। उबालकर ठंडा किया पानी ही पिया करें।
गर्मी के मौसम में बार-बार पानी पीने से भी यदि प्यास न बुझे और चाय पीते हों, तब इसे पी लें। प्यास शांत होगी।
यदि लड़कियां रजोकाल को प्राप्त हो चुकी हों, तब हर अवस्था में उन्हें पौष्टिक आहार लेना चाहिए। नहीं तो कमजोरी आती है।
उड़द की दाल, गेहूं, चना, मूंग, मटर, सोयाबीन अंकुरित करके खाएं।
भोजन के बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाना अच्छा रहता है।
अम्ल तत्व की अधिकता के कारण गुड़ गंदगी हटाकर शक्ति देता है।
एक नींबू तथा एक बड़ा चम्मच शहद प्रतिदिन अवश्य खाएं।
विकसित होते लड़के-लड़कियां अपने आहार का ध्यान तो रखें ही, खेलकूद, व्यायाम, योगासन, दौड़, लम्बी छलांग आदि में रुचि रखें।
प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में सूखे मेवे, ताजे फल, सलाद अवश्य लें।
महंगे फलों तथा कीमती भोजन के पीछे न जाएं। ऋतु के अनुसार ताजे फल अधिक फायदा करते हैं।  (विनायक फीचर्स)

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • वरिष्ठ पत्रकार व ज्योतिषाचार्य डॉ. मदन मोहन पाठक को “श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल अवार्ड–2025” से किया गया सम्मानित
  • अल्मोड़ा में मानव–वन्यजीव संघर्ष पर सख्त कदम, जिलाधिकारी ने दिए ठोस कार्ययोजना के निर्देश
  • आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999