Friday, October 31, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 29, 2024

जानिए क्या है तोड़ दो मुंहे बालों की समस्या का

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, शिक्षा
0
जानिए क्या है तोड़ दो मुंहे बालों की समस्या का
Spread the love

डाॅ. फौजिया नसीम ‘शाद’-विभूति फीचर्स  नारी सौन्दर्य में चार चांद लगाने वाले बालों के प्रति थोड़ी-सी भी असावधानी दिखाई नहीं कि उससे संबंधित कोई न कोई समस्या उत्पन्न हो उठती है। बालों का झड़ना, बालों का सफेद होना, बालों में रूसी होना, जुएं होना आदि के साथ बालों का दो मुंहे होना भी एक आम समस्या है।

दो मुंहे बाल वैसे तो कोई गम्भीर समस्या नहीं है लेकिन इस समस्या को नज़र अंदाज़ करना इसे और भी गंभीर बना देता है। दो मुंहे बालों की समस्या आम होने पर भी बहुत-सी नारियां इससे अनभिज्ञ हैं और यही कारण है कि उनके बालों का विकास अवरुद्ध हो जाता है और बाल निर्जीव होकर गिरने लगते हैं।

दो मुंहे बाल जहां देखने में अनाकर्षक लगते हैं वहीं इस समस्या को गंभीरता से न लेने पर यह समस्या और भी विकसित रूप में परिवर्तित होना आरम्भ हो जाती है। दो मुंहे बाल बालों के छोर पर पाये जाते हैं जो कि अंग्रेज़ी के ‘वाई’ अक्षर की तरह नज़र आता है। दो मुंहे बाल सूखे बालों में अधिक पाये जाते हैं। यदि दो मुंहे बालों के कारणों पर ध्यान दिया जाए तो काफी हद तक यह समस्या उत्पन्न नहीं होने पाएगी-

*दो मुंहे बालों के कारण*

 

*शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी

* नियमित रूप से बालों की कटिंग न होना।

* कंडीशनिंग करते समय बालों के सिरों की उपेक्षा करना।

* कैमिकल व लोशनों का बालों पर अधिक प्रयोग करना।

* हेयर ड्रायर व पर्मिंग का अधिक प्रयोग।

*बढ़ती हुई उम्र भी बालों को प्राकृतिक रूप से ड्राय कर उन्हें डेमेज करके दो मुंहे बालों की समस्या को उत्पन्न करती है।

* धूप व अधिक कंघी करना भी दो मुंहे बालों की समस्या का कारण बनता है।

* स्कैल्प में से निकलने वाले सीबम (एक प्रकार का तेल) का बालों के छोरों तक न पहुंचना।

*दो मुंहे बालों की समस्या का समाधान*

 

* मेंहदी का कंडीशनर के रूप में प्रयोग करना चाहिए।

* दो मुंहे बालों की तत्काल कटिंग करनी चाहिए।

* बालों की नियमित ट्रिमिंग करवाते रहना चाहिए।

* कंडीशनिंग करते समय बालों के सिरों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

* मेथी दाने के साथ मेंहदी का प्रयोग करना चाहिए।

* सप्ताह में एक या दो बालों की कुनकुने तेल से मसाज करें।

* बालों को धोने के लिए कभी भी घटिया क्वालिटी के शैंपू का प्रयोग न करें।

* बालों में रासायनिक पदार्थों व लोशनों का प्रयोग अधिक न करें।

*केमिकल ट्रीटमेंट जैसे कलरिंग, पर्मिंग,ब्लीचिंग आदि करवाने से बचें।

* सूर्य के प्रकाश में अधिक समय तक रहने से बचे वहीं पाॅल्यूशन के सम्पर्क में रहने से भी बचें ।

* बालों को बांधने के लिए रबड़ बैंड का प्रयोग कभी न करें।

*दो मुंहे बालों में नारियल के तेल का प्रयोग बहुत उपयोगी रहता है। इसके अतिरिक्त आप बादाम ,अरंडी,ज़ैतून ,आलिव ऑयल का प्रयोग भी दो मुंहे बालों की समस्या का समाधान करता है । ( विभूति फीचर्स)

Previous Post

सद्बुद्धि दायक है परम पुनीत गायत्री मंत्र

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • रानीखेत पुलिस और SOG की बड़ी सफलता — आर्मी क्षेत्र में हुई चोरी का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर देहरादून से गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भूतपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की शिष्टाचार भेंट
  • आज है गौ रक्षा दिवस आइये जानते हैं क्या है धार्मिक महत्व दैनिक राशिफल एवं पंचांग के साथ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पिथौरागढ़ के सीमांत गांव मिलम का दौरा

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999