अल्मोड़ा।
दरबारी नगर निवासी मीता खन्ना गुप्ता को कुमाऊं विश्वविद्यालय ने पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की है। मीता खन्ना गुप्ता वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज सलोंज, सोमेश्वर में पिछले दस वर्षों से कला अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने अपनी शोधकार्य (Ph.D.) प्रो. संजीव आर्य के निर्देशन में पूर्ण किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भारतीय सैनिक स्कूल, नैनीताल से हुई, जबकि बी.एफ.ए. एवं एम.एफ.ए. की पढ़ाई उन्होंने सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा से की।
मीता खन्ना गुप्ता पूर्व छात्र संघ महासचिव राहुल गुप्ता की धर्मपत्नी हैं। उनकी माता श्रीमती नन्दी खन्ना वन विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
अपनी सफलता का श्रेय मीता ने अपनी माता नन्दी खन्ना, सास सुषमा गुप्ता, ससुर डॉ. डी.सी. गुप्ता, पति राहुल गुप्ता तथा अपने गाइड डॉ. संजीव आर्य को दिया है।
उनकी इस उपलब्धि पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, शिक्षाविदों, परिजनों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।






