बदरीनाथ हाईवे पर बीते बुधवार को पहाड़ी पर हुए भूस्खलन में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि अन्य दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चमोली में इन दिनों बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड के तहत सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सड़क के चौड़ीकरण के कार्य के दौरान ही बीते बुधवार की शाम को पहाड़ी पर जबरदस्त भूस्खलन हो गया जिसमें एक मजदूर की दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि अन्य दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जोशीमठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। जब पहाड़ पर भूस्खलन हुआ तब घटनास्थल पर तकरीबन 50 मजदूर काम कर रहे थे। बेहद मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई।बद्रीनाथ हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य जोरों-शोरों से चल रहा है और भारत निर्माण कंपनी विष्णुप्रयाग में चौड़ीकरण का निर्माण कार्य करवा रही है। निर्माण स्थल पर कई मजदूर काम कर रहे हैं। बीते बुधवार की शाम को मजदूर सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रहे थे कि तभी अचानक पहाड़ी से जबरदस्त भूस्खलन हो गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के शिमला का निवासी नरेश बोल्डर की चपेट में आ गया और मलबे के अंदर दबकर नरेश की मृत्यु हो गई। जबकि नेपाल का निवासी कृष्णा एवं जोशीमठ का निवासी प्रेम सिंह भी मलबे की चपेट में आ गए। इसके बाद से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कार्यस्थल पर 50 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे और भूस्खलन के दौरान सभी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।






