Sunday, March 15, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 15, 2026

अल्मोड़ा पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
अल्मोड़ा पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई से शनिवार को एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। धारानौला बस स्टैंड से हल्द्वानी के लिए खड़ी एक बस को एक संदिग्ध युवक अचानक लेकर निकल पड़ा, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल पीछा कर बस को सुरक्षित रूप से रोक लिया और उसमें सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 मार्च 2026 को धारानौला बस स्टैंड, अल्मोड़ा में एक बस हल्द्वानी जाने के लिए यात्रियों के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान बस के चालक और परिचालक पास के एक होटल में भोजन करने चले गए तथा बस की चाबी बस में ही रह गई। मौके का फायदा उठाते हुए एक संदिग्ध युवक बस में चढ़ गया और चालक की सीट पर बैठकर बस को स्टार्ट कर लगभग पाँच यात्रियों को लेकर हल्द्वानी की ओर रवाना हो गया।

बस को मौके से गायब देखकर चालक और परिचालक ने तत्काल धारानौला पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन ने तत्परता दिखाते हुए परिचालक को साथ लिया और संदिग्ध व्यक्ति द्वारा ले जाई जा रही बस का पीछा शुरू किया।

पुलिस की मुस्तैदी के चलते बस को कर्बला तिराहा के पास सुरक्षित रूप से रोक लिया गया। बस चला रहे युवक की पहचान अब्दुल अमीर खान (28 वर्ष), पुत्र मोहम्मद अब्दुल अमीर, निवासी भवाली, जनपद नैनीताल के रूप में हुई। पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर चौकी धारानौला लाया।

पूछताछ के उपरांत युवक के परिजनों को चौकी बुलाया गया तथा उसके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस की त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई के चलते बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया और संभावित दुर्घटना अथवा किसी अप्रिय घटना को समय रहते टाल दिया गया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।

 

Previous Post

आज है संक्रांति एवं उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत ग्राम बोरा में सजी पुलिस की रात्रि चौपाल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत ग्राम बोरा में सजी पुलिस की रात्रि चौपाल
  • अल्मोड़ा पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
  • आज है संक्रांति एवं उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • चार धाम यात्रा से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति का बड़ा फैसला
  • देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश

Next Post
अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत ग्राम बोरा में सजी पुलिस की रात्रि चौपाल

अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत ग्राम बोरा में सजी पुलिस की रात्रि चौपाल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999