Milam Glacier Trek: उत्तराखंड के कुमाऊं हिमालय में स्थित मिलम ग्लेशियर एडवेंचर के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. कभी 90 किलोमीटर लंबा और कठिन माना जाने वाला यह ट्रैक अब सड़क सुविधा बेहतर होने से काफी आसान और छोटा हो गया है. वरिष्ठ पर्वतारोही भुवन चौबे के अनुसार, अब मुनस्यारी से मिलम गांव तक वाहन की सुविधा उपलब्ध है, जिससे मुख्य ट्रेक मात्र 10 किलोमीटर का रह गया है.






