Tuesday, February 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

February 7, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विकास कार्य समय पर पूरे हों” — कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर क्षेत्र की योजनाओं की कड़ी समीक्षा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विकास कार्य समय पर पूरे हों” — कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर क्षेत्र की योजनाओं की कड़ी समीक्षा
Spread the love

अल्मोड़ा, 7 फरवरी 2026।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं और विकास योजनाओं में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

शनिवार को अल्मोड़ा विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में चल रही मुख्यमंत्री घोषणाओं एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए ताकि जनता को समय पर लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि सोमेश्वर में नवनिर्मित उप जिला अस्पताल का उद्घाटन शीघ्र किया जाना है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उद्घाटन के दिन अस्पताल में चिकित्सकों सहित आवश्यक स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित रहे, जिससे सेवाएं तुरंत शुरू हो सकें।

बैठक में विकासखंड ताकुला के गांव बीना के तोक दुर्गाथल और गांव भेटुली के तोक लोहारखोला में सोलर पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की जानकारी सामने आने पर मंत्री ने जिलाधिकारी को जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फरवरी माह में बड़ी संख्या में योजनाओं के शिलान्यास प्रस्तावित हैं, इसलिए सभी विभाग प्रारंभिक औपचारिकताएं समय रहते पूरी करें ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से आयोजित किए जा सकें। मंत्री ने चेतावनी दी कि जनहित के कार्यों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भी बैठक में दिए गए निर्देशों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए एन तिवारी, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी अरविंद पांगती, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मदन मोहन पाठक को “पद्मा श्री ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026” से सम्मानित
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • केंद्रीय बजट पर अल्मोड़ा में मीडिया से संवाद करेंगे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे का कार्यक्रम
  • बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, हजारों परिवारों की रही सहभागिता

Next Post
आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999