Buransh Flower Benefits: उत्तराखंड का बुरांश एक चमत्कारिक औषधि और बेहतरीन नेचर ड्रिंक है. 1500 से 3000 मीटर की ऊंचाई पर खिलने वाला यह राजकीय वृक्ष वसंत ऋतु के आगमन का प्राकृतिक संकेत है. इसके सुर्ख लाल फूल न केवल फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए स्वर्ग जैसा नजारा पेश करते हैं, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के लिए जैम, जेली और शरबत के माध्यम से आर्थिक मजबूती का आधार भी हैं. आयुर्वेद में इसे दिल का दोस्त भी कहा गया है, जो ब्लड प्रेशर और सूजन जैसी समस्याओं में अचूक असर दिखाता है. आइए जानते हैं बुरांश के उन गुणों के बारे में, जो इसे पहाड़ों का लाल सोना बनाते हैं.






