Sunday, March 15, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 15, 2026

अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत ग्राम बोरा में सजी पुलिस की रात्रि चौपाल

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, शिक्षा
0
अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत ग्राम बोरा में सजी पुलिस की रात्रि चौपाल
Spread the love

रुद्रप्रयाग। आमजन और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जनपद में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में संचालित “अभियान प्रहरी पड़ाव” लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसी क्रम में दुर्गाधार पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बोरा में अपर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पहल

चौपाल के दौरान सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण सुझाव सामने आया। महिला मंगल दल की अध्यक्ष बबीता गुसाईं ने ग्राम सभा के भीतर होने वाले सभी सामूहिक व मांगलिक आयोजनों में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा। इस पर उपस्थित ग्रामीणों ने सकारात्मक चर्चा करते हुए निर्णय लिया कि जल्द ही ग्राम सभा की बैठक बुलाकर इस संबंध में औपचारिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा, ताकि गांव में शांति और सामाजिक सौहार्द बना रहे तथा युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखा जा सके। पुलिस टीम ने भी ग्रामीणों की इस पहल का स्वागत करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सुरक्षा और जागरूकता पर जोर

रात्रि चौपाल को संबोधित करते हुए अपर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति, फेरीवाले या संदिग्ध को कमरा किराए पर देने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराया जाए। महिला सुरक्षा के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने “गौरा शक्ति ऐप”, घरेलू हिंसा और बाल विवाह जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया तथा आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098 के उपयोग के बारे में बताया।

इसके साथ ही पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों से सावधान करते हुए किसी के साथ भी ओटीपी साझा न करने और ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी। यातायात नियमों के पालन पर जोर देते हुए अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

ग्रामीणों ने सराही पुलिस की पहल

चौपाल के दौरान पुलिस कर्मियों ने ग्रामवासियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम भी जाना, जिससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ। इस अवसर पर पूर्व अध्यापक प्रेम कठैत ने पुलिस की इस सराहनीय पहल के लिए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

उपस्थित लोग

कार्यक्रम में पुलिस विभाग से हेड कांस्टेबल सुधीर सिंह नेगी, कांस्टेबल विकेश, ग्राम प्रहरी भुवनेश टम्टा, लखपत सिंह गुसाईं, वीरेंद्र गुसाईं, प्रधान प्रतिनिधि गोकुल टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ता मानेंद्र कुमार, उदय गुसाईं, जगत गुसाईं, जगदीश गुसाईं, विनोद गुसाईं, धनपाल गुसाईं, सावित्री देवी, मीरा गुसाईं, तारा देवी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व ग्रामीण मौज

Previous Post

अल्मोड़ा पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत ग्राम बोरा में सजी पुलिस की रात्रि चौपाल
  • अल्मोड़ा पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
  • आज है संक्रांति एवं उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • चार धाम यात्रा से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति का बड़ा फैसला
  • देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999