Thursday, February 12, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

February 12, 2026

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जारी, स्कूली बच्चों को दिए यातायात नियमों के महत्वपूर्ण टिप्स

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, शिक्षा
0
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जारी, स्कूली बच्चों को दिए यातायात नियमों के महत्वपूर्ण टिप्स
Spread the love

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में जनपद में 36 वें सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत व्यापक जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सीओ यातायात, समस्त थाना प्रभारियों, यातायात निरीक्षकों तथा इंटरसेप्टर प्रभारियों को स्कूलों, कॉलेजों, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी एवं सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 11 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में सरस्वती विद्या मंदिर दन्या तथा थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में जीआईसी पत्थर खोला देघाट में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों और स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर बाईं ओर चलने, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की सहायता करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने के संबंध में जानकारी दी गई।

इसके साथ ही वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर फ्रॉड, नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम — के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभाव, बाल अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने पर भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान हेल्पलाइन नंबर डायल 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी साझा की गई।

पुलिस विभाग ने आमजन से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Previous Post

मुख्यमंत्री के संवेदनशील हस्तक्षेप से वृद्ध महिला को मिली पेंशन, त्वरित कार्रवाई से हुआ लाभ सुनिश्चित

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जारी, स्कूली बच्चों को दिए यातायात नियमों के महत्वपूर्ण टिप्स
  • मुख्यमंत्री के संवेदनशील हस्तक्षेप से वृद्ध महिला को मिली पेंशन, त्वरित कार्रवाई से हुआ लाभ सुनिश्चित
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • पानुवानौला पार्किंग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने प्रगति की समीक्षा की
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999