Thursday, March 19, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 19, 2026

आबकारी देय के बड़े बकायेदार की भूमि की 23 मार्च को होगी द्वितीय नीलामी

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड, राजनीति
0
आबकारी देय के बड़े बकायेदार की भूमि की 23 मार्च को होगी द्वितीय नीलामी
Spread the love

अल्मोड़ा, 19 मार्च।

जनपद में आबकारी देय के एक बड़े बकायेदार के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी अचल संपत्ति की द्वितीय नीलामी की प्रक्रिया तय कर दी है।

असिस्टेंट कलेक्टर/उपजिलाधिकारी, जैती/भनोली सौम्या गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि बकायेदार राधाकृष्ण पुत्र भैरव दत्त, निवासी ग्राम कुजेली, तहसील भनोली, जनपद अल्मोड़ा पर आबकारी देय के रूप में कुल ₹5,43,49,753 (पाँच करोड़ तैंतालीस लाख उनचास हजार सात सौ तिरेपन रुपये) की धनराशि बकाया है। बार-बार नोटिस और अवसर दिए जाने के बावजूद संबंधित बकायेदार द्वारा उक्त राशि का भुगतान नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश जमींदारी एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 की धारा 284/286 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए बकायेदार की ग्राम कुजेली स्थित भूमि को 18 अक्टूबर 2025 को कुर्क कर लिया गया था। यह भूमि फसली वर्ष 1427-1432 के खाता संख्या 11, 14, 34, 43, 57, 58, 59 तथा बसरा संख्या 888, 990, 575, 1840, 580, 1588, 339 में दर्ज है, जो अद्यतन खतौनी में फसली वर्ष 1433-1438 के खाता संख्या 09, 11, 30, 42, 56, 57, 58 में परिलक्षित है।

प्रशासन के अनुसार कुल 0.179 हेक्टेयर भूमि में से खाता संख्या 56 की बसरा संख्या 1588 की 0.0010 हेक्टेयर भूमि को छोड़कर शेष 0.178 हेक्टेयर भूमि को नीलामी के लिए योग्य घोषित किया गया है।

उक्त भूमि की द्वितीय नीलामी 23 मार्च 2026 को ग्राम कुजेली में आयोजित की जाएगी। नीलामी की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए नायब तहसीलदार, भनोली को विक्रय अधिकारी नामित किया गया है।

प्रशासन ने सभी इच्छुक व्यक्तियों से नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि बकाया राजस्व एवं आबकारी देय की वसूली के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Previous Post

2026 में 90 के दशक का मंजर, गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें, देहरादून के अमित ने साझा किए सालों पुराने किस्से

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आबकारी देय के बड़े बकायेदार की भूमि की 23 मार्च को होगी द्वितीय नीलामी
  • 2026 में 90 के दशक का मंजर, गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें, देहरादून के अमित ने साझा किए सालों पुराने किस्से
  • रौद्र संवत्सर 2083 का वर्षफल : धर्मपालकों को गुरु कृपा, अधर्मियों को कष्ट
  • Rishikesh Rafting : तैरना नहीं आता, लेकिन करनी है राफ्टिंग? ऋषिकेश में ये जगह बेस्ट, यहां खतरा कम
  • Nainital: 2650 सिलेंडर में कैसे चलेगा पर्यटन? होटल-ढाबों की मांग के आगे सरकार की SOP ‘ऊंट के मुंह में जीरा’

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999