अल्मोड़ा। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मदन मोहन पाठक को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए “पद्मा श्री ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान उन्हें पत्रकारिता, ज्योतिष एवं सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. मदन मोहन पाठक पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। वहीं ज्योतिष के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी विद्वता और अनुभव से समाज को मार्गदर्शन देने का कार्य किया है। उनके द्वारा समाज सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण एवं जन जागरूकता के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को व्यापक सराहना मिली है।
सम्मान प्रदान करने वाली संस्था ने कहा कि डॉ. पाठक ने अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह पुरस्कार उनके निरंतर समर्पण, उत्कृष्ट योगदान और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।






