अल्मोड़ा यहां सुप्रसिद्ध सूर्य मंदिर जो कटारमल में स्थित है यहां पौष मास के अंतिम रविवार यानि दिनांक 8 जनवरी 2023 को ऐतिहासिक मेला लगा इस मेले में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए मंदिर में काफी दूरदराज से श्रद्धालु आये और वैदिक विधि-विधान से सभी ने पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्य नारायण से सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की सबसे पहले शुभ मुहूर्त में सूर्य मंदिर में प्रातः गणपति पूजन के साथ नवग्रहों का पूजन किया गया साथ ही सूर्य नारायण का बृहद पूजन हुआ। इसके बाद हुए अष्टकुंडीय यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने आहूति दी। इसके अलावा यज्ञ के बाद कन्या पूजन के साथ ही सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तनों का आयोजन हुआ। मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। कोरोना के चलते तीन साल बाद मेले का आयोजन किया गया। मेले के समापन पर सूर्य मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। बताया गया कि मंदिर में करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने भजन कीर्तन करते हुए सारा वातावरण भक्तिमय बना दिया सूर्य भगवान की पूजा अर्चना करने से शारीरिक मानसिक शक्ति का विकास होता है और असाध्य रोग दूर होते हैं






