Sunday, April 12, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 11, 2026

कुवाली में मंदिरों का होगा कायाकल्प: विकास के साथ विरासत को संवारने की पहल

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, धार्मिक, राजनीति, शिक्षा
0
कुवाली में मंदिरों का होगा कायाकल्प: विकास के साथ विरासत को संवारने की पहल
Spread the love

अल्मोड़ा, 11 अप्रैल।

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल अंतर्गत कुवाली गांव में शनिवार को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दो प्राचीन मंदिरों—आदि बद्रीनाथ मंदिर एवं पिपलेश्वर महादेव मंदिर—के सौंदर्यीकरण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या उपस्थित रहीं।

यह परियोजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसके तहत क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पिपलेश्वर महादेव मंदिर के लिए 51.41 लाख रुपये तथा आदि बद्रीनाथ मंदिर के लिए 89.80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार “विकास और विरासत साथ-साथ” के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर सड़क, पुल और आधारभूत ढांचे का विकास आवश्यक है, वहीं दूसरी ओर हमारी सांस्कृतिक पहचान और आस्था के केंद्रों का संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन मंदिरों के सौंदर्यीकरण से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Previous Post

विष त्यार के त्योहार पर पहाड़ों में नाभि पर घुमाते हैं बिच्छू, पेट के लिए माना जाता है फायदेमंद

Next Post

अक्षय तृतीया 2026: शादी, मुंडन या नए घर में प्रवेश… अबूझ मुहूर्त में भी बिना पंडित के पूछे करें सारे शुभ कार्य

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • कभी खाया है मक्के का फाड़ू? कम मेहनत में तगड़ा स्वाद, सब पूछेंगे इस पहाड़ी डिश की रेसिपी
  • चंवर में लहराती ये पूंछ आखिर किस गाय की होती है? जानकर रह जाएंगे हैरान
  • अक्षय तृतीया 2026: शादी, मुंडन या नए घर में प्रवेश… अबूझ मुहूर्त में भी बिना पंडित के पूछे करें सारे शुभ कार्य
  • कुवाली में मंदिरों का होगा कायाकल्प: विकास के साथ विरासत को संवारने की पहल
  • विष त्यार के त्योहार पर पहाड़ों में नाभि पर घुमाते हैं बिच्छू, पेट के लिए माना जाता है फायदेमंद

Next Post
अक्षय तृतीया 2026: शादी, मुंडन या नए घर में प्रवेश… अबूझ मुहूर्त में भी बिना पंडित के पूछे करें सारे शुभ कार्य

अक्षय तृतीया 2026: शादी, मुंडन या नए घर में प्रवेश... अबूझ मुहूर्त में भी बिना पंडित के पूछे करें सारे शुभ कार्य

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999