श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम्, अल्मोड़ा (उत्तराखंड)
(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम्, वाराणसी)
ॐ श्री गणेशाय नमः
तिथि – 16 मई 2025 (शुक्रवार)
श्री संवत् 2082, शाके 1947, सिद्धार्थी नाम संवत्सर
ऋतु – वसन्त | पक्ष – कृष्ण | मास – ज्येष्ठ | तिथि – चतुर्थी
योग – आनन्दादि योग (मध्य स्थिर नाम योग)
चंद्रमा – धनु राशि में स्थित
राहुकाल – प्रातः 10:23 से 12:05 तक (इस अवधि में शुभ कार्य वर्जित)
अभिजीत मुहूर्त – प्रातः 11:38 से 12:32 तक (शुभ कार्य हेतु उत्तम समय)
—
आज का राशिफल
मेष – आज आपका दिन अत्यंत शुभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण उल्लासपूर्ण रहेगा।
वृषभ – दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, किंतु प्रेम संबंधों में सावधानी रखें।
मिथुन – आज लंबे समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक यात्रा या दर्शन का योग है। दिन शुभ रहेगा।
कर्क – व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे।
सिंह – आज आप उत्साहित और प्रसन्नचित्त रहेंगे। परिवार में सौहार्द रहेगा और विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।
कन्या – दिन मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, पर कार्यक्षेत्र में मजबूती बनी रहेगी।
तुला – दिन शुभ रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम समय है। घर में मांगलिक कार्य संभव हैं।
वृश्चिक – पदोन्नति और सफलता के संकेत हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी।
धनु – मानसिक प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापार में विशेष लाभ मिलेगा।
मकर – दिन सामान्य रहेगा। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, सावधानी से कार्य करें।
कुंभ – आज धन लाभ के योग हैं। संतान से सुख मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
मीन – दिन अत्यंत शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
—
विशेष सुझाव
आज समस्त 12 राशियों के जातकों को माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना अवश्य करनी चाहिए। घर पर शुद्ध देशी घी का दीपक जलाएं और माता लक्ष्मी जी का षोडशोपचार पूजन करें।
मंत्र जाप करें:
“ॐ श्रीं ह्लीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्लीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः”
इस मंत्र के जाप से आर्थिक समृद्धि और सुख-शांति की प्राप्ति होगी।
—
हमारी सेवाएं
बृहद कुंडली निर्माण
लघु पत्रिका एवं जन्म पत्रिका मिलान
लग्न निर्धारण, दैनिक/वार्षिक भविष्यफल
जीवन की समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान (ऑनलाइन/व्हाट्सएप द्वारा)
पूजा-पाठ, संकल्प एवं अनुष्ठान की ऑनलाइन सुविधा
भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी से मान्यता प्राप्त पत्राचार पाठ्यक्रम
रत्न, रुद्राक्ष, पूजा सामग्री एवं नज़र दोष से रक्षा हेतु विशेष ताबीज उपलब्ध
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य – पंडित. डॉ. मदन मोहन पाठक
संपर्क – 9411703908
आपका दिन शुभ हो!

