Saturday, June 28, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 25, 2025

हल्द्वानी: कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
हल्द्वानी: कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत
Spread the love

हल्द्वानी, 25 जून 2025

कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे थे। हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उनका भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट, वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक महरा, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने लगभग 45 मिनट का प्रभावशाली भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने मंच पर उपस्थित पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, जो 1989 में उनके संसदीय सहयोगी रहे थे, का बार-बार उल्लेख किया। भाषण के बाद मंच से उतरते ही उपराष्ट्रपति धनखड़ ने डॉ. पाल को गले लगा लिया। दोनों पुराने संस्मरणों में इतने भावुक हो गए कि डॉ. पाल की आंखों से आंसू बह निकले। यह भावुक क्षण देख स्वयं उपराष्ट्रपति भी अपने आंसू नहीं रोक सके और डॉ. पाल से लिपटकर रोने लगे।

इसी भावनात्मक क्षण के दौरान उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे डॉ. पाल के गले लगते हुए मंच से नीचे गिर पड़े। कार्यक्रम स्थल पर तैनात चिकित्सकों की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

स्थिति को संभालने के बाद उपराष्ट्रपति को राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ राजभवन के लिए रवाना किया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उनकी तबीयत अब स्थिर है और चिकित्सकीय निगरानी में है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय का यह आयोजन एक ओर जहाँ स्वर्णिम इतिहास का उत्सव था, वहीं यह भावनात्मक क्षण सभी उपस्थितों को भाव-विभोर कर गया।

 

 

 

 

Previous Post

आज पित्र अमावस्या पर विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Next Post

जागेश्वर में गोपाल सिंह बिष्ट 500 समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल, हरीश रावत बोले – “भ्रष्टाचार बना है भाजपा की पहचान”

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • क्या है आज विशेष आइये जानते हैं दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • एसबीआई के 70 वर्षों की सेवा को समर्पित –अल्मोड़ा में विशाल रक्तदान शिविर  का आयोजन
  • डीएम पांडेय का सख्त संदेश: सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं मानसून में विशेष सतर्कता, क्वारब डेंजर पॉइंट पर तैनात होंगे पुलिसकर्मी
  • लुधियाना में नीले ड्रम से मिला शव, मेरठ हत्याकांड की दहलाने वाली झलक
  • संगीतामृत से सिंचित – श्रीमद् देवी भागवत कथा 🙏🌺कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

Next Post
जागेश्वर में गोपाल सिंह बिष्ट 500 समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल, हरीश रावत बोले – “भ्रष्टाचार बना है भाजपा की पहचान”

जागेश्वर में गोपाल सिंह बिष्ट 500 समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल, हरीश रावत बोले – “भ्रष्टाचार बना है भाजपा की पहचान”

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999