Friday, October 17, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 1, 2025

आरएसएस शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन संपन्न

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, देश, धार्मिक, शिक्षा
0
आरएसएस शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन संपन्न
Spread the love

अल्मोड़ा/लोहरियासाल बस्ती, बुधवार।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अमृताश्रम लोहरियासाल बस्ती में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक शस्त्र पूजन से हुआ।

मुख्य वक्ता प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के मन में राष्ट्र और राष्ट्रभक्ति की स्पष्ट कल्पना होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति की कमी के कारण ही भारत लंबे समय तक पराधीन रहा। भारत माता की जय बोलने वाला, अपने पूर्वजों, परंपराओं और संस्कृति पर गर्व करने वाला ही सच्चा हिन्दू है।

 

उन्होंने बताया कि संघ 1925 से हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है और स्वयंसेवकों के तप, त्याग और परिश्रम के बल पर आज यह विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन चुका है। शाखाओं के माध्यम से संघ व्यक्ति के आचार, विचार और संस्कार शुद्धि के अभियान को निरंतर गति दे रहा है।

 

डॉ. बनकोटी ने समाज को मतांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद, जातीय संघर्ष और नशे जैसी कुरीतियों के विरुद्ध संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण के लिए हिंदू समाज का शक्तिशाली होना समय की आवश्यकता है।

 

शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ द्वारा वर्षभर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विजयादशमी उत्सव, पूर्ण गणवेश कार्यक्रम, मंडल एवं बस्ती स्तर पर हिंदू सम्मेलन, गृह संपर्क अभियान, प्रमुख जन गोष्ठियां, सामाजिक सद्भाव बैठकें तथा युवा सम्मेलन प्रमुख हैं। साथ ही अधिकतम स्थानों तक शाखाएं पहुंचाने का लक्ष्य भी रखा गया है।

 

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक बंशीधर भगत, कैलाश पंत, विभाग प्रचार प्रमुख उमेश शाह, नगर बौद्धिक प्रमुख मनोज भट्ट, जिला समरसता प्रमुख कमल कपिल, कौस्तुभ जोशी, कैलाश कपिल, दीपक जोशी, मनोज जोशी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

— डॉ. नवीन शर्मा, नगर प्रचार प्रमुख

 

 

 

Previous Post

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवा का शुभारंभ, सफर अब होगा आसान

Next Post

आज मनाया जायेगा विजयादशमी दशहरा पर्व होगी हरेला की पूजा आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अंशुल सिंह ने संभाला अल्मोड़ा के जिलाधिकारी का कार्यभार, कहा— जनहित और विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता
  • दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: एंबुलेंस पलटने से चार की मौत, मां-बेटी को रौंदा
  • अल्मोड़ा: दीपावली पर्व को लेकर यातायात पुलिस को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • शुरू हो गया कार्तिक का पवित्र महीना आज है रमा एकादशी व्रत आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का ऐलान — रविवार को कोच युवाओं को कराएंगे खेल प्रशिक्षण, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को दी प्राथमिकता

Next Post
आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

आज मनाया जायेगा विजयादशमी दशहरा पर्व होगी हरेला की पूजा आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999