अल्मोड़ा आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती की पूर्व संध्या पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उनके आदर्शों, शासन क्षमता और महिला सशक्तिकरण को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
गोष्ठी में संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर 18वीं सदी में न्यायपूर्ण शासन, दूरदर्शिता और सामाजिक सुधारों की प्रतीक थीं। उन्होंने अपने समय में न केवल विधवा महिलाओं को सती प्रथा से मुक्त कराया, बल्कि उन्हें संपत्ति में अधिकार देकर समाज में महिलाओं के लिए एक नई दिशा स्थापित की।
उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता, नारी गरिमा और सुशासन के प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प इस अवसर पर दोहराया गया।
गोष्ठी में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विनीत बिष्ट, गोपाल खोलिया, शंकर दत्त तिवारी, बिट्टू कर्नाटक, राजेंद्र कैड़ा, हरगोविंद जोशी, देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, दीपक बोरा, एनडी जोशी, अर्जुन बिष्ट, महेंद्र, राहुल खोलिया, अशोक जलाल सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

