Sunday, October 11, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 22, 2021

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने गुरूवार को नवीन कलेक्ट्रेट में जनपद के सभी कार्यदायी संस्थाओं व निर्माण कार्याें जुड़ी संस्थाओं के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा दिनांक 22/10/2021 जिलाधिकारी वंदना सिंह ने गुरूवार को नवीन कलेक्ट्रेट में जनपद के सभी कार्यदायी संस्थाओं व निर्माण कार्याें जुड़ी संस्थाओं के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई सल्ट द्वारा आपदा के दौरान मुख्यालय से अनुपस्थित होने पर तत्काल वेतन रोकने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए।
जिलाधिकारी ने बैठक में जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करते हुए लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग एवं सिंचाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभी तक जो सड़कें अवरूद्ध हैं उन्हें तत्काल खोलकर यातायात हेतु बहाल किया किया जाय। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों के मरम्मत का कार्य भी तत्काल शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों, ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलते हुए जिन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है वहॉ पर विद्युत आपूर्ति को बहाल किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा के दौरान जिन विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों एवं सिंचाई नहरों सहित जो भी सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान हुआ है उनका आगणन एक सप्ताह के भीतर जिला कार्यालय को तत्काल प्रेषित करते हुए उनके मरम्मत का कार्य शुरू किया जाए। बैठक में अपर जिला अधिकारी सीएस मर्तोलिया सहित अन्य निर्माणाधीन संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

आरक्षी कमल गोस्वामी ने खोए हुए मोबाइल के साथ लौटाई बुजुर्ग के माथे की रौनक

Next Post

एनएच 87 हल्द्वानी राजमार्ग क्वारब से लोहाली तक एकतरफा सिंगल लेन यातायात के लिए खोल दिया गया है और हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पूर्ववत सुचारू होने पर फिलहाल एक हफ्ते का समय लग सकता है

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को धमकाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुलासा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

एनएच 87 हल्द्वानी राजमार्ग क्वारब से लोहाली तक एकतरफा सिंगल लेन यातायात के लिए खोल दिया गया है और हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पूर्ववत सुचारू होने पर फिलहाल एक हफ्ते का समय लग सकता है

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub