Friday, October 16, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 12, 2021

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने ग्राम सभा धामस में मेधावी छात्र/छात्राओं का किया सम्मान,युवा एवं युवतियों को वितरित किये विभिन्न खेल सामग्री के किट-

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक की मेधावी छात्र/छात्राओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने की मुहिम निरन्तर जारी है । साथ ही उनके द्वारा युवाअेां को शारीरिक दक्षता के खेलों से जोडने एवं तनाव तथा नशे से दूर रहने के अभिप्राय व प्रयोजन से विभिन्न खेलों की खेल सामग्री किट वितरण का क्रम भी लगातार जारी है । इसके अतिरिक्त उनके द्वारा सीमा पर प्रहरी के रूप में कार्य कर चुके भूतपूर्व सैनिकों तथा अनुभव,लगन एवं परिश्रम की प्रत्यक्ष मिसाल के रूप मौजूद ग्रामीण वरिष्ठ जनों को भी सम्मानित किया गया । साथ ही उत्तरांचल की लोककला,संस्कृति को ग्रामीण अंचलों तथा जन-जन तक पहुंचाने के क्रम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी श्री कर्नाटक के माध्यम से आयोजित किये गये ।
अल्मोडा विधान सभा की ग्राम सभा धामस में एक भव्य आयोजन के अन्तर्गत श्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा अपने व्यक्तिगत संसाधनों से आयोजित़़ किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत ग्राम सभा के मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बोर्ड परीक्षा में अव्वल स्थान पर रहे अनेकों छात्र/छात्राओं को कोरोना काल की विषम परिस्थितियों के बाउजूद शिक्षा के क्षेत्र में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा भविष्य में और भी बेहतर मुकाम हासिल करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिये तथा उनका मनोबल बढाने एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें मेडल,अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उनके द्वारा देश के प्रहरी के रूप में सीमा पर अपने जीवन के अनेकों वर्ष देने वाले भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान तथा अपने अनुभव से सभी का मार्ग दर्शन करने वाले ऐसे ग्रामीण वरिष्ठ जनों का भी सम्मान किया गया । इसके अतिरिक्त युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने ,तनाव व नशे जैसे सामाजिक एवं मानसिक रोगों से दूर रखने के संकल्प के साथ ग्राम मल्ला धामस,तल्ला धामस तथा चाण की टीमों को क्रिकेट किट,ग्राम सभा धामस की तोक खितार,ढाढूथान,चाण,की टीमों को बालीवाल किट तथा इसी ग्राम सभा के ग्राम /तोक नकुडा,खितार,चौरम,डांक बखेली,धामस,डूमौडा,नौघर की युवतियों को बैटमिंन्टन किट वितरित किये गये ।
श्री कर्नाटक ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेधावी छात्र/छात्रायें देश का भविष्य हैं,कोराना काल का समय काफी तनावपूर्ण रहा है उसके पश्चात भी इन बच्चों का प्रर्दशन काफी सराहनीय रहा है । इसीलिये आवश्यकता है कि ये सभी बेहतर लक्ष्य के साथ शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने गुरूओं,माता-पिता तथा अपने राज्य का नाम रोशन करें और राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य से देश की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें । साथ ही देश के रक्षक,अपने जीवन का अधिकांश समय इस देश को समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान इस देश के सम्मान के समकक्ष है। उनकी देश के प्रति निष्ठा अतुलनीय है तथा युवाओं को उनसे प्रेरित होकर देश के रक्षक के रूप में प्रतिभाग करना चाहिये । पर्वतीय क्षेत्रों में मुश्किल हालातों में वर्षो से जीवन यापन कर रहे तथा पर्वतीय क्षेत्रों की पहचान एवं प्रगति में निरन्तर प्रयासरत ऐसे वरिष्ठजनों का अनुभव भी सम्मान के योग्य है । उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं ,यदि वे मानसिक,शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तो समाज ,राज्य व देश की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकते हैं । श्री कर्नाटक ने अपने संवाद में कहा कि महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने,उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रखने,महिला सशक्तीकरण के अन्तर्गत उन्हें भी विभिन्न प्रकार के खेलों से जोडना आवश्यक है । इसी क्रम में युवाओं व महिलाओं को विगत लम्बे समय से विभिन्न प्रकार के खेलों के किट वितरित किये जा रहे हैं जिससे वे खेलों के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद अपार सम्भावनायें भी अपने लिये तलाश सकते हैं ।
प्रथम बार ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी ग्रामीणों ने खूब आनन्द लिया और पूरे ग्रामसभा में एक उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया । इस कार्यक्रम की सभी के द्वारा सराहना एवं प्रशंसा की गयी । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मनोज बिष्ट(भय्यू ),ग्राम प्रधान डोबा गोपाल तिवारी,ग्राम प्रधान मटेला अधार गौरव काण्डपाल,़पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हवालबाग आनन्दसिंह बिष्ट,पूरन सिंह,किशनसिंह,विशन बिष्ट,मोहन बिष्ट,नीरज बिष्ट,प्रमोद भोज,करन बिष्ट,कृष्णा बिष्ट,महेन्द्र बिष्ट,गोबिन्द बिष्ट,अजय बिष्ट,शंकर सिंह,गौरव रौतेला,रोहित बिष्ट,देबेन्द्र प्रसाद कर्नाटक,डा.करन कर्नाटक,हेम चन्द्र जोशी,प्रकाश मेहता,गौरव अवस्थी,मनीष तिवारी,शुभम जोशी,बन्दना जोशी, हर्षिता तिवारी,किरन कोरंगा,रश्मि काण्डपाल,मानस तिवारी आदि सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन बिट्टू कश्यप द्वारा किया गया ।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

अदृश्य चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई धार्मिक महत्व

Next Post

कोरोना के केस फिर पसार रहें हैं पांव आज मिले तीन मामले

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के तहत आयोजित हुई कार्यशाला, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर
  • नैनीताल में राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी, एक वर्ष में 31,979 वाद निपटाए
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

कोरोना के केस फिर पसार रहें हैं पांव आज मिले तीन मामले

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub