Friday, October 16, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 13, 2021

पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक ने मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता /पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा द्वितीय चरण में विधानसभा अल्मोडा के विभिन्न कालेजों के मेधावी छात्र-छात्राओं को लगातार सम्मानित किया जा रहा है । इसी क्रम में उनके द्वारा एडमस इन्टर कालेज अल्मोडा की 160 छात्राओं तथा प्रधानाचार्या,शिक्षिकाओं,कर्मचारियों को सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह में श्री कर्नाटक द्वारा सभी शिक्षकों,कर्मचारियों,छात्राओं का स्वागत अभिनन्दन किया । सर्वप्रथम उनके द्वारा शिक्षकों,कर्मचारियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किये । तद्पश्चात मेधावी छात्राओं के मनोबल को ऊंचा रखने के लिये उन्हें मेडल से सम्मानित करते हुये अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया । शिक्षकों,कर्मचारियों तथा छात्राओं ने इस सम्मान की भूरि-भूरि प्रशंसा की । प्रधानाचार्य ने कहा कि उनका स्टाफ ,विद्यालय परिवार व छात्रायें आज अति उत्साहित हैं और वे इस सम्मान की सराहना करते हैं क्योंकि इससे पूर्व कभी भी उन्हें किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस प्रकार के किसी सम्मान से नवाजा नहीं गया ।
पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोरोना काल में शिक्षिकाओं ने अपने परिवार को संभालने तथा छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुये आन-लाईन पढाई कराकर अथक परिश्रम किया है वहीं छात्राओं ने भी आन-लाईन पढाई कर बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय,शिक्षकों तथा अपने माता पिता के गौरव को बढाया है । उन्हेांने कहा कि पढाई के प्रति छात्राओं का मनोबल बढाने तथा आगामी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाअेां में और अधिक श्रेष्ठ मुकान हासिल करने के उद्देश्य से यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है । कोरोना काल में विद्यालयों के बन्द होने के कारण पढाई अत्यन्त बाधित हुई है और छात्राओं ने यह कठिन समय अत्यन्त तनाव में व्यतीत किया है । इसके पश्चात भी इन नौनिहालों ने आन-लाईन माध्यम या अन्य सम्भव माध्यम से अपनी पढाई जारी रखी और बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपना एक विशेष स्थान बनाया है जो अत्यन्त प्रशंसा के योग्य है । श्री कर्नाटक ने अपने संवाद में सभी छात्राओं को हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित करते हुये कहा कि आगामी दिनों में भी बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण शेष छात्र/छात्राओं को भी इसी प्रकार कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा
इस अवसर पर मुख्य रूप से हर्षिता तिवारी नगर अध्यक्ष सेवादल,मनीष तिवारी जिलाध्यक्ष सेवादल,गौरव अवस्थी नगर अध्यक्ष सेवादल,ग्राम प्रधान मटेला अधार गौरव काण्डपाल,रश्मि काण्डपाल नगर उपाध्यक्ष सेवादल,डा.करन कर्नाटक,हेम चन्द्र जोशी,देबेन्द्र प्रसाद कर्नाटक,शुभम जोशी,कु.किरन कोरंगा,कु.दिव्या पाटनी, प्रकाश मेहता, अजय बिष्ट, रोहित बिष्ट आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन दीपा गुप्ता शिक्षिका द्वारा किया गया ।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

सांप्रदायिक हिंसा जमकर पथराव हुई एफआईआर 20 हुऐ गिरफ्तार

Next Post

मणिपुर में उग्रवादियों ने कायराना हरकत में चुराचांदपुर जिले के सिंघत उप-मंडल में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, उनके परिवार के सदस्यों और राइफल्स के अन्य जवानों को मार डाला

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के तहत आयोजित हुई कार्यशाला, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर
  • नैनीताल में राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी, एक वर्ष में 31,979 वाद निपटाए
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

मणिपुर में उग्रवादियों ने कायराना हरकत में चुराचांदपुर जिले के सिंघत उप-मंडल में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, उनके परिवार के सदस्यों और राइफल्स के अन्य जवानों को मार डाला

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub