Tuesday, October 13, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 27, 2022

क्या विधानसभा सत्र के बाद होगा विभाग बंटवारा,पढे खबर

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

यहां 23 मार्च को उत्तराखंड में नई सरकार के गठन के साथ ही पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ 8 कैबिनेट मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ले ली थी। लेकिन, अभी तक पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं किया है। जिसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।उत्तराखंड में नई सरकार के गठन हुए पांच दिन हो चुके हैं। लेकिन, सीएम धामी ने अब तक अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं किया, जिसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भले ही कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को दे दी हां, लेकिन विभागों का बंटवारा कब करेंगे इस पर भी मंत्रियों की नजरें लगी हुई हैं।
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री विभाग मंत्रियों को बांट देंगे। मंत्रियों को विभागों का बंटवारा न किए जाने को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शपथ लेने के बाद व्यस्त चल रहे हैं।देश के चार राज्यों में भाजपा की सरकार आई है। उनको अन्य तीन राज्यों के शपथ ग्रहण में भी शामिल होने जाना पड़ रहा है। उत्तराखंड में राष्ट्रपति के आगमन के चलते भी विभाग बंटवारे में थोड़ी सी देरी जरूर हो गई है। लेकिन, जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रियों को विभाग बांट देंगे।मंत्रियों के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जहां मंत्री विभाग बंटवारे का इंतजार कर रहे हैं। वही मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंत्री अपने रुतबे का भी इस्तेमाल अभी तक नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि मंत्रियों के पास फिलहाल कोई काम नहीं है। विभाग नहीं मिलने से मंत्री भी परेशान हैं।ऐसे में उम्मीद यह भी की जा रही है कि जब संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी प्रेमचंद अग्रवाल को मुख्यमंत्री ने सौंप दी है तो हो सकता है, विधानसभा सत्र के बाद ही पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का आवंटन करें। देखना यही होगा कि आखिरकार पुष्कर सिंह धामी विधानसभा सत्र से पहले या फिर विधानसभा सत्र के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करते हैं।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

28 अप्रैल से शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं,20800 छात्र-छात्राएं लेंगे प्रतिभाग

Next Post

कल दिनांक 28 को होगा पापमोचनी एकादशी का उपवास जानिए पापमोचनी एकादशी का धार्मिक महत्व

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष

Next Post

कल दिनांक 28 को होगा पापमोचनी एकादशी का उपवास जानिए पापमोचनी एकादशी का धार्मिक महत्व

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub