Tuesday, August 18, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 27, 2022

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की पहली बैठक में पदाधिकारियों ने लिया समाज सेवा का संकल्प

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

हल्द्वानी। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन उत्तराखंड के पदाधिकारियों की आज यहां पहली बैठक रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सर्व प्रथम संगठन के राष्ट्रीय सचिव मनोज नेगी ने पदाधिकारियों का परिचय कराया और संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।श्री नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन मानव के अधिकारों का जहां सभी को परिचय करायेगा वही समाज में व्याप्त तमाम खामियों को भी दूर कराने को आगे आयेगा। उन्होंने कहा कि गरीब से गरीब तबके के व्यक्ति के इलाज में संगठन निश्चित तौर पर मदद देगा। उन्होंने कहा संगठन अपराध एवं अपराधियों से समाज को मुक्त कराना, नागरिकों को कानूनी अधिकार एवं उचित न्याय दिलाना, महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाना, दिव्यांगों की सहायता करना, लोगों अपने अधिकार के बारे में जागरूक करना, पुलिस का भय आम जनता के मन से निकाल कर सही तालमेल व सूझबूझ कायम करना जैसे तमाम मुद्दों पर काम करेगा।बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी भगवान सहाय ने मानव के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए सभी से कहा कि वह जीवन में सबसे पहले स्वयं को फिर अपने परिवार को और उसके बाद समाज को बदलने व सुधारने में अवश्य भागीदारी करें।

सहाय ने तमाम अनुभवों को सामने रखते हुए कहा की इस मनुष्य जीवन में सेवा भाव से ज्यादा धन दौलत इत्यादि कुछ भी नहीं है जो जितनी सेवा करेगा वह उतनी अच्छी विदाई से यहां से जाएगा

बैठक में सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संगठन के महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रुति गोलवालकर, दीपाली आर्य, दीक्षा बिष्ट, श्रुति तिवारी,सरोज गोपाल सिंह, तारा अधिकारी, इंदिरा बिष्ट, एसएस रावत,मनोहर चंद्र जोशी, गीता नेगी, इंदु डसीला, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद पाठक, मदन मोहन पाठक, आनंद नेगी, गुंजन,जानकी थापा, पूर्व प्रधानाचार्य जीना जी समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

Previous Post

कल दिनांक 28 को होगा पापमोचनी एकादशी का उपवास जानिए पापमोचनी एकादशी का धार्मिक महत्व

Next Post

कोरोना मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए शासन ने महामारी की रोकथाम के लिए लगाई गईं तमाम पाबंदियां खत्म करने का एलान किया है

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं, शेर नाले पर 9.93 करोड़ की लागत से बने डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, पत्रिका एवं न्यूज लेटर का विमोचन तथा शपथ ग्रहण समारोह हुआ
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विभाजन की पीड़ा से राष्ट्र प्रथम के संकल्प तक: एमबीपीजी कॉलेज में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यशाला

Next Post

कोरोना मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए शासन ने महामारी की रोकथाम के लिए लगाई गईं तमाम पाबंदियां खत्म करने का एलान किया है

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999