श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
लालकुआं समीपवर्ती सुभाष नगर दवाई फार्म स्थित श्री हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है बड़ी संख्या में लोग कथा पंडाल पर पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का अमृत पान कर खुद को धन्य कर रहे हैं कथावाचक पंडित राजेश शास्त्री ने कहा कि जिस स्थान पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होता है वह स्थान साक्षात योगेश्वर भगवान कृष्ण का स्वरूप हो जाता है और उस स्थान पर योगेश्वर कृष्ण अपनी कृपा बरसाते रहते हैं पंडित राजीव शास्त्री ने कहा कि कलिकाल के समस्त संतापों से मुक्ति दिलाने का एकमात्र साधन श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना है इस अवसर पर मुख्य यजमान श्रीमती भागीरथी खनका का एवं श्री सुंदर खनका मंदिर के महंत पवन गिरी महाराज आनंद गिरि तीरथ गिरी महाराज के अलावा केदार मिश्रा त्रिलोक सिंह नेगी मोहन सिंह मेहरा चंद्रशेखर पांडे प्रदीप पांडे श्रीमती कमला देवी चंपा नंदी देवी हरुली देवी समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद थे





