Wednesday, October 21, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 21, 2026

श्री राम उपनगर में संघ का विजयदशमी उत्सव संपन्न, पथ संचलन पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, शिक्षा
0
श्री राम उपनगर में संघ का विजयदशमी उत्सव संपन्न, पथ संचलन पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
ख़बर शेयर करें -

श्री राम उपनगर में संघ का विजयदशमी उत्सव संपन्न, पथ संचलन पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षाकाठगोदाम/शीशमहल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री राम उपनगर की ओर से मंगलवार, 20 अक्टूबर को विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। शीशमहल स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। अनुशासित कदमताल और घोष की देशभक्ति धुनों के बीच निकले पथ संचलन का स्थानीय नागरिकों एवं मातृशक्ति ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 3:30 बजे मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रांत संघचालक बहादुर सिंह बिष्ट तथा सह विभाग संघचालक डॉ. नीलांबर भट्ट ने संयुक्त रूप से शस्त्र पूजन एवं ध्वजारोहण कर किया।

इस अवसर पर प्रांत संघचालक बहादुर सिंह बिष्ट ने विजयदशमी के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और समाज को संगठित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए स्वयंसेवकों से राष्ट्रसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख राजेश, विभाग ग्राम विकास प्रमुख जीवन, सह जिला कार्यवाह राजकुमार, नगर कार्यवाह प्रकाश और सह नगर सेवा प्रमुख नवीन सहित उपनगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

शस्त्र पूजन एवं बौद्धिक सत्र के बाद रामलीला मैदान से पथ संचलन प्रारंभ हुआ। संचलन कैनाल रोड और हाइडिल चौराहे से होकर गुजरा तथा निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस अपने गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुआ। घोष की देशभक्ति धुनों के बीच स्वयंसेवकों की अनुशासित कदमताल ने मार्ग पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के समापन पर संघ के स्थानीय पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, अधिकारियों, स्वयंसेवकों, स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • श्री राम उपनगर में संघ का विजयदशमी उत्सव संपन्न, पथ संचलन पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विजयादशमी पर आरएसएस का संयुक्त पथ संचलन, शस्त्र पूजन कर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub