Wednesday, October 14, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 13, 2022

आंखिर कहां जाएंगे हरदा दून से हुआ मोह भंग

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने जो लिखा है, उससे एक बात तो साफ है कि हरदा अब देहरादून को छोड़ने का मन बना रहे हैं। हरदा का कहना है कि जिधर जाने के लिए मन और मस्तिष्क कहेंगे। उसी ओर चल दिया जाएगा। लेकिन, पोस्ट में उनहोंने दिल्ली के अपने पुराने दिनों और अपने करीबी लोगों के बारे में भी लिखा है। इससे एक बात तो साफ है कि हरदा उत्तराखंड को छोड़ दिल्ली को फिर से अपना ठिकाना बनाना चाह रहे हैं।मेरा स्वास्थ्य व राजनैतिक स्वास्थ्य, दोनों स्थान परिवर्तन चाह रहे हैं अर्थात उत्तराखण्ड से दिल्ली की ओर प्रस्थान किया जाय। जब भी मैं दिल्ली की सोचता हॅू तो बहुत सारे ऐसे साथी जिन्होंने 1980 के बाद मुझे सहारा दिया और दिल्ली से परिचित करवाया, उनकी याद बराबर आती है। इसमें ऐसे लोग हैं जिन्होंने मुझे प्रवासी बंधुओं का भी प्रियपात्र बनाया और देश के कर्मचारी और श्रमिक संगठनों का भी प्रियपात्र बनाया उनकी मुझे बहुधा याद आती है।उनमें से कुछ अब हमारे बीच हैं, कुछ नहीं हैं। श्रमिक संगठनों में ललित माखन हैं व रंगराजन कुमार मंगलम के साथ काम प्रारम्भ किया। हमारे साथी सांगले साहब, मोटवानी, जयपाल, कृष्णमूर्ति तो आज हमारे बीच में नहीं हैं, मगर मंगल सिंह नेगी जी, एम.जे. खब्बर जी, डी.के. यादव जी, आई.एस. सिद्धकी आदि आज भी सामाजिक जीवन में सक्रिय हैं।
ऐसे समय में जब कर्मचारी संगठनों में कांग्रेस का असर निरन्तर घट रहा है। मेरा मन बार-बार कह रहा है देश भर में फैले हुये अपने पुराने साथियों को जो आज भी सक्रिय हैं उन्हें जोड़ू और पुराने संगठन को खड़ा करूं। इसी तरीके से उत्तराखण्ड के प्रवासियों बंधुओं में चाहे कुमाऊं हो या गढ़वाल हो, बहुत सारे लोगों ने मुझे रामलीलाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भी बहुत सारे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से मुझे, दिल्ली में रह रहे गढ़वाली और कुमाऊंनी भाईयों से जोड़ा।कमल दा सास्वत नेता थे, एम.डी. भट्ट, कामरेड कल्याण सिंह रावत, दलीप रावत उनके पिताजी गोविन्द सिंह रावत, डी.एस. चौधरी, मंगल सिंह नेगी, मोहब्बत सिंह राणा, सोबन सिंह रावत जी, महरा जी, ये सब लोग मुझे ऐसी बैठकों में लेकर के जाते थे। बल्कि थोड़ा बहुत गढ़वाल के लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में हमारे तत्कालिन सांसद त्रेपन सिंह नेगी जी का भी बड़ा योगदान था।हरदा ने लिखा कि तब मैं सत्तारूढ़ पार्टी का सांसद था, वो कांग्रेस के विरोध में थे, तो वो लोगों को बराबर मेरे पास भेजते कि उनसे काम करवा कर के ले आओ। राज्य आन्दोलन के दिनों में धीरेंद्र प्रताप, हरिपाल रावत, एल.डी. पाण्डे, शंकर रावत, अनिल पंत, बुटोला, रामेश्वर गोस्वामी, आर.एस. पुण्डीर, विरेन्द्र नेगी, राम प्रसाद पोखरियाल, आर.पी. ध्यानी जी, संगीता पंत, के.एम. पाण्डे, जगदीश नेगी, दीवान सिंह नयाल, प्रताप बिष्ट जी ऐसे बहुत सारे लोग हैं, इनमें से कुछ लोग अब हमारे बीच नहीं रहे।मगर बहुत सारे लोग आज भी सार्वजनिक जीवन में बहुत सक्रिय हैं। एक समय था, उत्तराखण्ड के प्रवासियों में कांग्रेस का बड़ा दबदबा था, आज वो दबदबा भाजपा और आप का बन गया है। मेरे मन में लालसा है कि एक बार फिर दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड प्रवासियों में कांग्रेस मजबूत करूं। खैर ये विचार हैं, अनंतोगत्वा देखिये मन और मस्तिष्क क्या कहता है! और जिधर दोनों एक साथ कहेंगे उस ओर चल पडेंगे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

नैनीताल पुलिस करेगी ‘ अतिथि देवो भव:’ साकार :-डीआईजी

Next Post

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला के पास से तमंचा बरामद, वीडियो हुआ वायरल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला के पास से तमंचा बरामद, वीडियो हुआ वायरल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub